Header Ads

35 हफ्ते की प्रेग्नेंट है ये आर्मी वाइफ, जिम जाकर करती है पावरलिफ्टिंग




मिशिगन में रहने वाली 25 साल की आर्मी वाइफ Kristi Sives जब जिम पहुंचती हैं तो देखने वाले शॉक्ड रह जाते हैं। असल में क्रिस्टी फिटनेस के लिए इतनी क्रेजी हैं कि 35 हफ्ते की प्रेग्नेंसी के बाद भी जिम में पावर लिफ्टिंग करती हैं। ऐसे वक्त में जहां महिलाओं को चलने-फिरने में भी परेशानी होती है, क्रिस्टी खुद को फिट रखने के लिए प्रेग्नेंसी की शुरुआत से जिम जा रही हैं।



-क्रिस्टी जब प्रेग्नेंट हुईं तब उन्होंने डॉक्टर्स से जिम जाने को लेकर सलाह ली। डॉक्टर्स ने उन्हें बताया कि इस दौरान उनके लिए पावर लिफ्टिंग करना सेफ है। हालांकि, क्रिस्टी ने बताया शुरुआत में उन्हें लो ब्लड प्रेशन की समस्या होती थी।



-क्रिस्टी वर्कऑउट के फोटोज सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। उन्होंने बताया कि पहले से वे अपनी फिटनेस को लेकर काफी कनसर्न्ड हैं और प्रेग्नेंसी के दौरान वर्कआउट इसलिए कर रही हैं जिससे उन्हें प्रेग्नेंसी के बाद एब्स वापस लाने में प्रॉब्लम न हो।