सबसे वजनी महिला इमान का UAE में निधन, इलाज से पहले 500 KG था वजन
दुनिया की सबसे वजनी महिला इमान अहमद अब्दुलाती की सोमवार तड़के अबुधाबी के एक हॉस्पिटल में मौत हो गई। उन्हें बेरियाट्रिक सर्जरी के लिए इसी साल फरवरी में मिस्त्र से मुंबई लाया गया था। जहां सैफी हॉस्पिटल में करीब दो महीने तक इलाज चला। इसके बाद फैमिली आगे इलाज के लिए उन्हें यूएई ले गई। बेरियाट्रिक सर्जन डॉक्टर मुज्जफल लकड़वाला के मुताबिक, इमान की मौत किडनी फेलियर्स और आंतों में जख्म की वजह से हुई है। फरवरी में इलाज के लिए आई थीं मुंबई...
- ब्रुजील हॉस्पिटल (अबुधाबी) की डॉक्टर नाहिद हालवा के मुताबिक, इमान की मौत सोमवार तड़के 4.35 बजे हुई। यहां 20 डॉक्टर्स की टीम उसका इलाज कर रही थी। रविवार को इमान के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। साथ ही बॉडी में कई जगह इन्फेक्शन भी था।
तबियत ज्यादा खराब होने पर उसे आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा था।
- बता दें कि इमान फरवरी, 2017 में मिस्त्र से मुंबई पहुंचीं थीं। उस वक्त उनका वजन 500 KG से भी ज्यादा था, इसके बाद मुंबई के सैफी हॉस्पिटल में इमान की सर्जरी की गई। पहली सर्जरी के बाद एक महीने में ही इमान का 250 किलो तक घट गया था। हालांकि, इसके बाद फैमिली उन्हें मुंबई से यूएई ले गए।
डॉ. लकड़ावाला ने बताया था, ''इमान के वजन बढ़ने की वजह रेयर जेनेटिक डिसऑर्डर है। उसके मोटापे के पीछे ‘एलएपीआर जीन’ में होमोजयगस मिसेंस वेरिएंट’ का पता चला था। इसी के चलते इमान को मोटापे का शिकार हो गई।''
- "जीन म्यूटेशन की वजह से इमान लेप्टिन रिसेप्टर की कमी से ग्रस्त थीं। भूख और पेट भरने के संकेत उनके दिमाग तक नहीं पहुंच पाते थे और वह जरूरत से ज्यादा खाना खा लेती थीं। ऐसे हालात में ब्रेन को हमेशा भूख का अहसास होता रहता है।''
- ''मुंबई में इमान के इलाज पर करीब 3 करोड़ रुपए का खर्च आया, जिसमें से 65 लाख रुपए हॉस्पिटल को भारतीयों डोनर्स से मिले थे।''

Post a Comment