Header Ads

गे-रिलेशन में रह चुका यह TV प्रोड्यूसर, बनेगा 'Bigg Boss 11' का कंटेस्टेंट!



टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल प्रोड्यूसर-राइटर विकास गुप्ता 'बिग बॉस 11' के कंटेस्टेंट बनेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम अक्षरा यानी हिना खान के बाद वे शो के दूसरे फाइनल कंटेस्टेंट होंगे। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि विकास तब खूब चर्चा में रहे थे, जब 'ये है आशिकी' और 'प्यार तूने क्या किया' जैसे सीरियल्स के एक्टर पार्थ समथान के साथ उनके गे रिलेशनशिप की बात सामने आई थी। पार्थ विकास पर छेड़छाड़ का आरोप लगा चुके हैं। कब लगाया था पार्थ ने छेड़छाड़ का आरोप..


 दिसंबर 2015 में आई खबर के मुताबिक, पार्थ ने विकास को एक लीगल नोटिस भेजा था। इसमें विकास पर उन्हें गलत ढंग से छूने और उनकी फीस न देने का आरोप लगाया गया था।
- पार्थ ने विकास के खिलाफ वर्सोवा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने विकास को समन भेजा और उनका स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया।


- सूत्रों के अनुसार, विकास का कहना था कि दिसंबर 2013 में पार्थ ने उनपर मोलेस्टेशन का आरोप लगाया था, लेकिन बाद में दोनों थाईलैंड के लिए रवाना हो गए। इतना ही नहीं, पार्थ ने उनके पांच शोज में भी काम किया है। इसलिए फीस न देने के आरोप में कोई दम नहीं है।


 विकास गुप्ता को लीगल नोटिस भेजने के बाद जब पार्थ ने मीडिया से बात की तो कहा था, "मैंने विकास के साथ उनके शो 'प्यार तूने क्या किया' में काम किया, लेकिन इसका बकाया 5.5 लाख रुपए का भुगतान उन्होंने नहीं किया। उलटा मुझसे ही 50 लाख रुपए मांग लिए। उसने मेरा करियर बर्बाद करने की धमकी भी दी। इस बारे में मैंने पुलिस को भी बताया। मेरी उनसे कोई पर्सनल दुश्मनी नहीं है। हम अच्छे दोस्त थे। उसने मेरे करियर में काफी मदद की है और इसके लिए मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा। लेकिन मेरे हार्डवर्क को अनदेखा नहीं किया जा सकता।"
- इसे विकास ने खुद तो मीडिया से कुछ नहीं कहा, लेकिन अपने लॉयर को आगे कर दिया था। लॉयर ने कहा था, "विकास बहुत मुश्किल घड़ी से गुजर रहे हैं। किसी प्रोड्यूसर पर एक एक्टर द्वारा मोलेस्टेशन और एक्सटोर्शन मनी मांगने के आरोप लगाना अजीब है। विकास जल्दी ही इस मामले में लीगल एक्शन लेंगे और शिकायतकर्ता के खिलाफ मानहानि का केस किया जाएगा।"