Header Ads

रामलीला में हुई रियल शादी, सीता बनी किरदार ने 'राम' को पहनाई वरमाला


सिरसा के श्री रामा क्लब चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित रामलीला में हुई शादी।

रामलीला तो आप लोगों ने बहुत बार देखी होगी लेकिन सिरसा के श्री रामा क्लब चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित रामलीला में लोगों ने अलग ही नजारा देखा।

यहां राम और सीता का किरदार निभा रहे कालाकारों ने मंच पर ही एक दूसरे से रियल में शादी की। उन्होंने मंच पर मंचन के दौरान ही एक दूसरे को वरमाला पहनाई और विवाह सूत्र में बंध गए। इस पूरे दृश्य के साक्षी बने सिरसा के सैकड़ों लोग जो वहां मौजूद थे।

पिछले चार साल से रामलीला में राम का किरदार निभा रहे ऋषभ गाबा ने सीता बनी सिल्की खट्टर से रामलीला मंच पर ही शादी की।

- इस दौरान दोनों कलाकारों के परिवार, रिश्तेदार व पूरा शहर मौजूद था। धनुष तोड़कर स्वयंवर में जयमाला डाले जाने पर पूरा पांडाल तालियों से गूंज उठा।

- ऋषभ गाबा के पिता गुलशन गाबा 50 सालों से रामलीला क्लब से जुड़े हुए हैं और 25 साल से महासचिव हैं।

भगवान की कृपा से हुआ सब

- राम बने ऋषभ गाबा ने कहा कि भगवान की कृपा और आशीर्वाद है भगवान राम के रूप में मेरी शादी हुई। श्री रामजी की कृपा व आशीर्वाद से हमें यह सौभाग्य मिला है।

 मेरे पिता की इच्छा थी कि मेरी शादी राम के रूप में ही हो। ऋषभ गाबा बीकॉम व म्यूजिक में डिप्लोमा धारक हैं और स्कूल में संगीत टीचर है।

कभी सोचा नहीं था स्वयंवर में होगी शादी

- सीता के रूप में शादी रचाने वाली सिल्की का कहना है कि अलग ही फीलिंग आ रही है। कभी सोचा भी नहीं था कि स्वयंवर के माध्यम से मेरी शादी होगी। बहुत खुशी हुई।

- सीता के रूप में अलग ही भाव आ रहे थे और बहुत गर्व है कि उन्हें पति के रूप में राम मिले हैं।