BSNL ने नवरात्रि पर लांच किया नया ऑफर, रिचार्ज करने पर मिलेगा 50 पर्सेंट कैशबैक
त्याहोरी सीजन शुरू होने के साथ ही टेलीकॉम कंपनियों ने भी नए ऑफर लाने शुरू कर दिए हैं। पिछले साल Jio की एंट्री के बाद बाजार में पहले से ही सस्ते प्लान्स की भरमार है।
हाल में Airtel और Vodafone ने भी कई अच्छे ऑफर पेश किए थे। अब BSNL ने दशहरे पर 'विजय दशहरा' नाम से नया ऑफर लांच किया है।
BSNL के इस नए ऑफर के तहत आपको वॉयस रिचार्ज पर 50 पर्सेंट कैशबैक मिलेगा। लेकिन ये तभी संभव होगा जब आप बीएसएनएल के ऐप या वेबसाइट से रिचार्ज कराएंगे।
25 सितंबर से यह ऑफर पूरे देश में लागू हो जाएगा और यह एक महीने तक वैलिड रहेगा। विजय दशहरा ऑफर के तहत 25 सितंबर से 25 अक्टूबर के बीच रिचार्ज कराने पर आपको 50 पर्सेंट कैशबैक मिलेगा।
कंपनी के मुताबिक, कैशबैक सिर्फ 42, 44, 65, 69, 88 और 122 रुपये के रीचार्ज पर मिलेगा। वहीं 25 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच कराए गए 30 रुपये के रिचार्ज पर कंपनी की तरफ से फुलटॉकटाइम दिया जाएगा।
BSNL के डायरेक्टर आरके मित्तल ने एक बयान में कहा कि हम हमेशा से फेस्टिव सीजन में एक्स्ट्रा बेनिफिट वाले प्लान लाते हैं, इसी के तहत नवरात्रि के खास मौके पर 50 फीसदी कैशबैक ऑफर पेश किया है।
इससे पहले BSNL की तरफ से सिक्सर ऑफर पेश किया गया था। इस ऑफर के तहत यूजर्स को 666 रुपये में 60 दिन तक हर दिन 2GB डेटा दिया गया था।
इसके साथ ही इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा थी।


Post a Comment