मुंह में टेप और पैर में रस्सी बंधे मिले 26 डॉग्स, पानी में उबालकर होना था ये
एक एनजीओ की पहल पर एक वेयरहाउस पर छापा मारा गया तो वहां से 26 मासूम डॉग्स बोरियों में बंद मिले जिनके मुंह बंद थे और हाथ बंधे। इन डॉग्स की उम्र 3 महीने से लेकर 8 साल तक थी। आखिर क्या होना था इतने सारे डॉग्स का...
-दरअसल एक एनजीओ 'जस्ट बी फ्रेंडली' की पहल पर तीन वेयरहाउस पर छापे मारे तो वहां से 26 डॉग्स बोरियों में बंधे मिले।
-इन डॉग्स को मीट मार्केट में बेचा जाना था, उससे पहले ही इन्हें छुड़ा लिया गया।
-डॉग्स को इतने बुरे तरीके से पैक किया गया था कि उन्हें बोरी में से निकालने में ही 20 मिनट लग रहे थे।
-भारत में कई जगह इन डॉग्स को गर्म पानी में उबाला जाता है जिससे उनकी चमड़ी अलग हो जाती है। फिर इनका मीट 180 रुपए प्रति किलो में बेचा जाता है।
-नार्थ ईस्ट इंडिया में कई जगह हाइवे पर कई डॉग्स का कार से रेस्क्यू किया गया।
-भारत में तो डॉग्स का मीट बैन है लेकिन मिजोरम और नगालैंड में डॉग्स का मीट खाया जाता है। इसके लिए इन डॉग्स की स्मगलिंग होती है।

Post a Comment