पीरियड्स का बोल बाबा से बचती थी लड़कियां, मदहोशी के लिए देता था जाम
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को उसके अनुयायी पापाजी या पिताजी कहकर बुलाते हैं।
साध्वी रेप केस मामले में जेल की सलाखों के पीछे पहुंचे गुरमीत राम रहीम को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। डेरा सच्चा सौदा में साध्वी रही महिला ने बताया है कि राम रहीम हर रोज नई-नई लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बनाता था, जिसे डेरे की साध्वियां 'पिताजी की माफी' कहती थीं। रात को अपनी गुफा में बुलाता था...
- बता दें कि डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को उसके अनुयायी 'पापा जी' या 'पिताजी' कहकर बुलाते हैं।
-इस साध्वी ने एक मीडिया ग्रुप को बताया कि राम रहीम रात के वक्त कई साध्वियों को अपने डेरे में बुलाता था और जो उसे पसंद आती थी उसको वहां रोक लेता था।
- एक दिन इसी साध्वी को भी राम रहीम ने अपनी गुफा में रुकने के लिए कहा। इसके बाद जब माफी देने की बारी आई तो वह बुरी तरह डर गई।
ना सुनना पसंद नहीं
- इसके पीछे वजह यह थी कि राम रहीम को ना सुनना कतई पसंद नहीं था। उसके रोब की वजह से कोई लड़की कुछ बोल नहीं सकती थी।
- चूंकि बलात्कारी बाबा ने साध्वियों को डरा-धमका कर रखा था कि अगर बाहर मुंह खोला तो तुम्हारे भाई या पिता का मर्डर करवा देंगे। वो एक साध्वी के भाई को मरवा भी चुका था।
- हालांकि, गुफा में पहुंच चुकी इस साध्वी ने बहुत ही समझदारी से काम लिया और कह दिया कि अभी मेरे पीरियड्स चल रहे हैं। इसलिए मैं आपसे नजदीक नहीं आ सकती।
- इसके बाद तो कई साध्वियां इसी पीरियड्स का बहाना बनाकर बाबा के चंगुल से बच निकलती थीं।
इतने साल रही आश्रम में
- खुलासा करने वाली साध्वी 1999 से 2002 के बीच डेरा सच्चा सौदा के आश्रम में रही थी।
- अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर उसने बताया कि राम रहीम एक विशेष तरह का जाम पिलाकर लड़कियों को अपने वश में कर लेता था।
- जाम पीने के बाद सब 'पिताजी' के ही हो जाते थे और दूसरी तरफ कोई नहीं जा पाता था।
गुफा से निकलती थी चीखें
- पूर्व साध्वी ने खुलासा किया कि गुफा में खास तरह का पेय पदार्थ पिलाने के बाद गलत काम होता था।
- बाबा की गुफा की सुरक्षा में लगी साध्वियों को चीखों की आवाजें आती थीं।


Post a Comment