Header Ads

ये है राम रहीम का राइट हैंड राजदार, हनीप्रीत के ठिकाने का करेगा खुलासा


दिलावर इंसां ही पंचकूला हिंसा का मास्टरमाइंड था। माना जा रहा है कि दिलावर जानता है कि हनीप्रीत कहां छिपी है।

साध्वी यौन शोषण मामले में राम रहीम तो रोहतक जेल में 20 साल की सजा काट रहा है, लेकिन बाबा के जेल जाने के बाद पुलिस को किसी को सबसे ज्यादा तलाश कर रही है तो वह है बाबा की चहेती हनीप्रीत की।

एसआईटी ने सोनीपत से राम रहीम के राइट हैंड दिलावर इंसा को गिरफ्तार किया है। माना जा रहा है कि दिलावर जानता है कि हनीप्रीत कहां छिपी है। दिलावर इंसां ही पंचकूला हिंसा का मास्टरमाइंड था।

- कल पुलिस दिलावर को कोर्ट में पेश करेगी। उस पर पर दंगा भड़काने और साजिश रचने का आरोप है।
- बताया जा रहा है कि दिलावर इंसा राम रहीम का काफी करीबी है। उसके ऊपर देशद्रोह का मुकदमा है।
- 25 अगस्त को राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद पंचकुला में भड़की हिंसा में दिलावर इंसा का बहुत बड़ा हाथ था।

हनीप्रीत के बारे में चल चकता है पता

- 26 अगस्त को पुलिस ने दिलावर इंसा के खिलाफ दंगे भड़काने और देशद्रोह के आरोप में केस दर्ज किया था।

- इस मामले में आदित्य इंसां, सुरेंद्र धीमान, पवन इंसां व मोहिंदर इंसां के ऊपर भी मुकदमा दर्ज है।

- पुलिस ने दिलावर इंसां के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया था।

- दिलावर की गिरफ्तारी के बाद शायद हनीप्रीत के बारे में पुलिस कुछ जानकारी इकट्ठा करने में कामयाब हो जाए।

कमांडोज भी हुए अरेस्ट

- पुलिस ने राम रहीम का दाहिना हाथ कहे जाने वाले दिलावर इंसां को सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया है।

- इसके अलावा पंचकूला से हरियाणा पुलिस के तीन कमांडो को गिरफ्तार किया गया है।

- इन पर गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद भगाने की कोशिश करने का आरोप है।

कमांडोज पर देशद्रोह का मुकदमा

- तीनों कमांडोज को SIT (विशेष जांच दल) ने नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

- आरोपियों में कांस्टेबल राजेश, हेड कांस्टेबल अमित और हेड कांस्टेबल राजेश शामिल है।

- इन तीनों आरोपियों पर देशद्रोह का मुकदमा चलेगा. इनके पास हथियार होने की भी आशंका है।