क्या प्रेग्नेंट हैं हेजल कीच? युवराज सिंह की मां ने बताया क्या है सच्चाई
युवराज सिंह की मां ने कहा कि अभी दोनों की शादी को सिर्फ 10 महीने हुए हैं।
पिछले दिनों सोशल मीडिया पर इंडियन क्रिकेटर युवराज सिंह की वाइफ हेजल कीच की एक फोटो वायरल हुई थी। इस फोटो में उन्हें प्रेग्नेंट बताया गया था। इस मामले पर युवराज सिंह की मां शबनम सिंह ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।
पता नहीं ऐसी खबरें कहां से आ जाती हैं। बता दें कि पिछले दिनों एक सोशल मीडिया अकाउंट ने हेजल कीच की एयरपोर्ट की फोटो शेयर करते हुए उन्हें प्रेग्नेंट बता दिया था। अभी शादी को हुए सिर्फ 10 महीने...
- युवराज सिंह की मां ने कहा कि अभी दोनों की शादी को सिर्फ 10 महीने हुए हैं। हेजल प्रेग्नेंट नहीं हैं। किसी के लिए इस तरह की बातें करना गलत है।
- शबनम ने कहा, ‘बच्चे तो सारी उम्र पालने हैं। अभी युवराज और हेजल को अपनी मैरिड लाइफ एन्जॉय करने दें। मुझे समझ नहीं आता कि लोग इतनी जल्दी में क्यों हैं।’
प्राइवेसी में ना दें दखल
- शबनम सिंह ने ये भी कहा कि सेलिब्रेटी होने का मतलब ये नहीं कि उनकी प्राइवेसी में दखल दिया जाए। खुद के बारे में ऐसी बातें पढ़ना और सुनना किसी को अच्छा नहीं लगता।
- जब भी हेजल प्रेग्नेंट होंगी, ये हमारे लिए बहुत खुशी का पल होगा, लेकिन इस तरह की अफवाहें फैलाना ठीक नहीं।
नवंबर में हुई शादी
- युवराज सिंह और हेजल कीच की हाई प्रोफाइल शादी 30 नवंबर, 2016 को जालंधर में गुरुद्वारे में हुई थी। इसके बाद गोवा में हिंदू रीति-रिवाज से भी शादी हुई थी।
- शादी के दो फंक्शन दिल्ली में भी हुए थे। एक संगीत समारोह और फिर रिसेप्शन। युवराज की शादी और रिसेप्शन में टीम इंडिया के लगभग सभी क्रिकेटर्स शामिल हुए थे।


Post a Comment