ये है 'विक्की डोनर' का घर, पिता हैं एस्ट्रोलॉजर, बर्थ-डे पर मां करती हैं ऐसा
एक्टर आयुष्मान खुराना का 14 सितंबर को बर्थ-डे है। आयुष्मान की पहली फिल्म विक्की डोनर काफी सराही गई थी। पंचकूला के सेक्टर-2 में रहने वाले आयुष्मान के घर पर nexa news की टीम पहुंची और उनके पिता पी. खुराना से फैमिली को लेकर बातचीत हुई। आयुष्मान के पिता शहर के मशहूर एस्ट्रोलॉजर (ज्योतिषी) है। उन्होंने बताया कि कैसे फैमिली कैसे बर्थ-डे सेलिब्रेट करेगी।
बर्थ-डे पर मां जलाती है विशेष ज्योत...
- पिता पी खुराना ने बताया कि हर साल हम उसे फोन कर मुबारकबाद देते हैं और उससे कहते हैं कि आपको अपने कर्म की तरफ ध्यान जरूर देना है।
- वे कहते हैं कि आपको अपने कार्य के प्रति हमेशा 100 फीसदी देना है। इसमें किसी तरह की रुकावट नहीं आनी चाहिए।
- बर्थ-डे पर हम उसे लंबी उम्र की कामना करते हैं और वो स्वस्थ रहे, कैरियर में सफलता उसे यूं ही मिलती रहे।
- पूरा परिवार बर्थ-डे यहां पंचकूला में सेलिब्रेट भी करता है। इस दिन घर ही केक काटा जाता है। फिर सब लोग उससे फोन पर बात करते हैं।
- घर में पूजन-पाठ भी रखा जाता है। उनकी मां ने ज्योत जला कर रखी हुई है। पंडित जी आकर पूजा कराते हैं।
14 सितंबर को हिंदी दिवस भी है, खुराना बोलें, दोनों बेटे भी हिंदी में करते हैं सिग्नेचर....
- 14 सितंबर को हिंदी दिवस है। इस मौके पर आयुष्मान के पिता ने कहा कि हिंदी हमारी मात्र भाषा है। फिर भी लोग इतने पढ़े-लिखे होने के बावजूद भी इस बात की अपेक्षा करते हैं। लोग चाहते हैं कि कही लेक्चर देना हो तो इंग्लिश में देना पड़े।
- बात करनी है तो इंग्लिश में करेंगे। खुद को भ्रम में डालकर लोग इंग्लिश लैग्वेज का इस्तेमाल करते हैं। इंग्लिश स्टेट्स सिंबल बन गई है।
- वे समझते हैं कि जब तक इंग्लिश नहीं बोलेंगे बात नहीं बनेगी, लेकिन हिंदी भाषा का प्रयोग करने से हम जितने लोग हैं हिंदुस्तान में, हर स्टेट के वे एक-दूसरे के करीब आ सकते हैं।
- दूसरी बात, जब हम हिंदी भाषा में हमारे ग्रंथों की बात करते हैं तो रामायण- महाभारत और कबीर जी को पढ़ लीजिए।
- तब आपको समझ में आएगा कि हमारी भाषा दुनिया में सबसे उत्तम है और सर्वश्रेष्ठ है।
- मैं तो कहता हूं कि हमें अपने हस्ताक्षर (सिग्नेचर) भी हिंदी में करना चाहिए। मैं खुद हिंदी में सिग्नेचर करता हूं।
- बैंक अकाउंट में भी मैंने हिंदी में ही सिग्नेचर हैं। मेरे दोनों बच्चे भी हिंदी में सिग्नेचर करते हैं।
पत्नी मॉडल और राइटर हैं...
- पंचकूला सेक्टर-2 में रहने वाले आयुष्मान बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे।
- आयुष्मान पॉपस्टार, रोडीज, रेडियो जॉकी, वीडियो जॉकी, टीवी होस्ट, एक्टर, सिंगर, कंपोजर और राइटर भी हैं।
- वहीं, आयुष्मान की पत्नी ताहिरा कश्यप भी मॉडल और राइटर हैं।
- कहते हैं कि 16 साल की उम्र में दोनों अपनी कोचिंग के दौरान पहली बार मिले थे। पहली ही नजर में दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया।


Post a Comment