पति को बचाने महिला ने रखी घूंघट न करने की जिद, बोली- वो मेरे देवता हैं
यूपी के हमीरपुर जिले में एक महिला ग्राम प्रधान अपने पति को बचाने के लिए अजीबो-गरीब जिद पर अड़ी है। उसका कहना है - अब वह तब तक घूंघट नहीं लेगी जब तक उसके पति के खिलाफ दर्ज FIR वापस नहीं हो जाती। महिला ने डीएम को ज्ञापन देकर पति को दर्ज रिपोर्ट से मुक्ति दिलाने की मांग की है।
- हमीरपुर जिले के बिंवार थाना क्षेत्र में 12 दिन पहले संतोष नाम के शख्स की ट्रैक्टर ट्राली पलटने से मौत हो गई थी। आरोप है- मृतक ग्राम प्रधान ज्योति सिंह के पति वीरू सिंह का ट्रैक्टर चालक था। विरमा नदी से अवैध खनन कर संतोष गांव जा रहा था, तभी गहरे खड्डे में ट्रैक्टर पलट गया।
- ट्रैक्टर पलटने से संतोष का शव 10 घंटे तक नीचे दबा रहा। ग्रामीणों के विरोध के बाद वीरू सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
- इसी केस में अपने पति का नाम हटवाने के लिए ग्राम प्रधान ज्योति सिंह ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची। डीएम को ज्ञापन देकर पति का नाम दर्ज रिपोर्ट से हटवाने की मांग की।
- ज्योति ने बताया, पूरे फसाद में गांव के विरोधियों की साजिश है, जो पति की छवि खराब करना चाहते हैं। मेरे पति रात में घर से बाहर जाते ही नहीं। वो मेरे देवता हैं, उन्हें फंसाया जा रहा है।
- मृतक की पत्नी ने मेरे पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
जबकि संतोष मेरे पति का ट्रैक्टर नहीं चलाता था। उसके पास डीएल भी नहीं था। फर्जी तरीके से केस कराकर परेशान किया जा रहा है।
- अब जब तक मेरे पति निर्दोष साबित नहीं हो जाते, तब तक मैं घूंघट नहीं लूंगी। बता दें, हमीरपुर में औरतें पर्दे में रहती हैं। बाहर आने-जाने पर भी वह घूंघट रखती हैं।


Post a Comment