ऐसे पहचानें कि जो शहद आप खा रहें हैं वो असली है या नकली...
शहद लगभग हर घर में पाया जाता है। इसके क्या फायदे हैं इससे लोग अनजान नहीं है। मोटापा घटाने से लेकर यह शहद चेहरे पर ग्लो भी लाता है।
इसके अलावा शहद बालों की क्वालिटी को भी इंप्रूव करता है। लेकिन ये फायदे और भी दोगुने हो सकते हैं अगर आप असली शहद का सेवन करें तो।
अगर आपको असली शहद की पहचान हो तो आप शहद का जादू महसूस कर सकते हैं लेकिन कैसे पहचानें कि जिस शहद का आप सेवन कर रहे हैं वो असली है या नकली ?
हम आपको बताएंगे कुछ आसान तरीके जिनकी मदद से आप असली और नकली शहद में फर्क पता कर सकते हैं।
शहद की पहचान आप कागज से कर सकते है। इसके लिए एक कागज लें और उसमें थोड़ा सा शहद डालकर थोड़ी देर के लिए रख दें।
अगर कागज गीला नहीं होता है तो वह असली है। वहीं अगर कागज गीला हो जाता है तो वह नकली शहद है।


Post a Comment