हॉलीवुड के हॉरर फिल्मों के एक सीन के पीछे होती हैं कितनी सारी तैयारियां
बॉलीवुड हो या हॉलीवुड दोनों के हॉरर फिल्मों की शूटिंग को लेकर दर्शक बेहद जिज्ञासु रहते हैं। इन फिल्मों की शूटिंग से जुड़े कई सवाल उनके मन में आते - रहते हैं कि आखिर शूटिंग होती कैसी है।
वहीं इस मामले में भी हॉलीवुड आगे हैं। हॉलीवुड हॉरर फिल्मों की शूटिंग बेहद खास तरीके से होती है। वहां की फिल्मों की स्क्रिप्ट्स, कैरेक्टर्स, स्पेशल और साउंड इफेक्ट्स की अक्सर तारीफ होती है।
इन फिल्मों के बिहाइंड द सीन फोटोज से ही आप उनके कैरेक्टर्स के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्मों में वे कितने भयावह होते होंगे।
बता दें कि हॉलीवुड की हॉरर फिल्में बेहद डरावनी होती है। इसमें डायरैक्टर और आर्टिस्ट की काफी मेहनत होती है। हॉलीवुड की हॉरर मूवी देख कर ये नहीं लगता के वह नकली है वह असली ही लगते है।
किरदार को लेकर काफी तैयारियां की जाती है। उनके मेकअप से लेकर एक्सप्रेशन तक का खास ख्याल रखा जाता है।
फिल्म के एक सीन के लिए कई मास और कई बार रिटेक लिए जाते हैं। तब जाकर फिल्म के अंदर की एक डरावनी सीन कैप्चर होती है।


Post a Comment