अभिनेता बनने से निर्देशक बनने तक फिरोज खान का सफर
70 के दशक के बेहतरीन एक्टर्स में से एक फिरोज खान, जिन्होंने कम लेकिन बेहतरीन फिल्मों में काम किया. उनका आखिरी किरदार RDX के रूप में खूब फेमस हुआ. फिरोज खान आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी फिल्मों के जरिए हमेशा सबके सामने रहेगें.
फिरोज खान से जुड़ी कुछ बातें
25 सितम्बर, 1939 को कर्नाटक के बेंगलूरु में फिरोज खान का जन्म हुआ. इनका जन्म पठान खानदान में हुआ था जो अफगानिस्तान से विस्थापित होकर आया था. इनकी मां ईरान की रहने वाली थी. चलिए अब आपको फिरोज खान से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं…
1. फिरोज खान की शुरुआती पढ़ाई बेंगलूरु में ही हुई. इनके पांच भाई और एक बहन हैं. इनके एक भाई संजय खान भी बॉलीवुड एक्टर रहे हैं.
2. फिरोज खान के बेटे फरदीन खान ने भी फिल्मों में हाथ आजमाया लेकिन सफल नहीं हो पाये. फरदीन खान ने नो एंट्री और लाइफ पार्टन जैसी फिल्मों में काम किया है.
3. बेंगलूरु से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद फिरोज खान मुंबई आए. यहां इन्हें पहला मौका साल 1959 में आई फिल्म दीदी से मिला. इसमें इन्होंने एक नौकर का छोटा सा किरदार निभाया था.
4. फिरोज खान की पहली सफल फिल्म साल 1969 में आई फिल्म आदमी और इंसान थी. इस फिल्म के लिए इन्हें बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड मिला.
5. फिरोज खान ने अपने भाई संजय खान के साथ उपासना, मेला और नागिन जैसी हिट फिल्मों में काम किया.
6. फिरोज खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म कुर्बानी के सारे गाने भी सुपरहिट साबित हुए थे. इसमें इनका साथ दिया था विनोद खन्ना और जीनत अमान ने.
7. साल 2006 में फिरोज खान एक फिल्म के प्रमोशन के लिए पाकिस्तान जाना चाहते थे लेकिन वो नहीं जा पाए. उन्हें वहां बैन कर दिया गया.
8. बैन होने की वजह ये थी कि एक बार फिरोज खान ने हिंदुस्तान की तारीफ करते हुए कह दिया था कि इस्लाम के नाम पर बना पाकिस्तान पिछड़ रहा है मुकाबले हिंदुस्तान के.
9. फिरोज खान और मुमताज की साथ में कई फिल्में आईं. लेकिन शायद ही आपको पता हो कि ये दोनों एक्टर्स रिश्तेदार हैं. फिरोज खान के बेटे फरदीन की शादी मुमताज की बेटी नताशा से हुयी.
10. फिरोज खान और विनोद खन्ना बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं. इनकी दोस्ती फिल्म कुर्बानी के सेट पर हुई और आखरी समय तक ये दोस्त रहे. हैरानी की बात ये है कि दोनों का निधन 27 अप्रैल को सेम डेट पर हुआ.
11. साल 2009 में लंग कैंसर की बीमारी की वजह से फिरोज खान ने मंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली थी. उनकी आखरी फिल्म वेलकम थी जिसमें उनका किरदार RDX बहुत फेमस हुआ था.
12. फिरोज खान के डायरेक्शन में बनी याराना, कुर्बानी, जाबांज, दयावान, एक खिलाड़ी एक हसीना और प्रेम अगन जैसी फिल्में हैं. इनमें कुछ फ्लॉप कुछ सुपरहिट साबित हुई थीं.


Post a Comment