आंखों में टैटू बनवाने चली थी ये मॉडल, एक गलती से हो गया खौफनाक हाल
कनाडाई मॉडल कैट गलिंगर ने अपने फेसबुक पेज पर कुछ ऐसी फोटोज शेयर की है, जिन्हें देख लोग हैरान है।
पिछले महीने 24 साल की कैट ने ओटावा में एक आर्टिस्ट से अपनी आंखों में टैटू बनवाया था। वो अपनी आंखों के सफेद हिस्से हो कलरफुल बनवाना चाहती थी।
कैट अपनी आंखों के सफेद हिस्से को पर्पल रंग में चेंज करना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने अपनी आंखों में इंक भरवाया था। लेकिन आर्टिस्ट ने टैटू बनाने में गड़बड़ कर दी, जिसकी वजह से कुछ दिनों बाद इंक आंखों से बाहर आने लगा।
टैटू बनवाने के बाद कैट की आंखों की हालत काफी खराब होने लगी। डॉक्टरों को दिखाने के बाद कैट को पता चला कि उनकी आंखें हमेशा के लिए खराब हो चुकी हैं और हो सकता है उन्हें निकालना पड़े।
कैट के मुताबिक, आंखों में टैटू बनवाने का उनका फैसला काफी बड़ी गलती थी।
कैट ने अपनी आंखों की फोटो अपने फेसबुक पेज पर शेयर की है। जिसमें उनकी आंखों से पर्पल कलर का लिक्विड डिस्चार्ज होता देखा जा सकता है।
इन फोटोज के जरिए कैट ने दूसरे लोगों को भी अवेयर करने की कोशिश की है। कैट को एक आंख से दिखना बंद हो गया है। हालांकि, अभी भी कैट को उम्मीद है कि डॉक्टर्स उनकी आंखें बचा लेंगे।


Post a Comment