बहू के ऊपर बैठ गई सास और काटती चली गई गर्दन, तस्वीरें देख नहीं पाओगे
ससुरालियों और पति की दरिंदगी की हद देखिए, सास बहू के ऊपर बैठ गई और चाकू से उसकी गर्दन काटती चली गई।
घटना पंजाब के जालंधर की है। करोल बाग में महिला ने बेटे के साथ मिलकर बहू को मारने के लिए सुपारी दे दी।
तय सौदे के मुताबिक, किलर मारने के लिए आया और सास घर में मौजूद थी। फिर किलर ने बहू के हाथ पकड़े और सास उसके ऊपर बैठकर चाकू से गर्दन काटने लगी।
किस्मत अच्छी थी कि गले पर गहरे कट के बावजूद ममता (26) किसी तरह बच गई।
पुलिस ने सास ऊषा, पति प्रदीप और सुपारी किलर कश्मीर सिंह उर्फ सोढी को गिरफ्तार कर लिया है। एडीसीपी सिटी कुलवंत सिंह हीर और एसीपी सतिंदर चड्डा ने बताया कि इस कांड को सुलझाने में सीसीटीवी फुटेज ने अहम रोल अदा किया।
करोल बाग की रहने वाले ऊषा के छोटे बेटे ने 30 अक्तूबर 2014 को लुधियाना के महा सिंह नगर वासी ममता से शादी की थी। कोठी बेचने को लेकर ऊषा और उसकी बहू ममता के बीच ठन गई।
वहीं ममता का पति प्रदीप मां के साथ मिलकर उसे परेशान करने लगा। जब वह कोठी खाली करने को नहीं मानी तो उसे जान से मारने के लिए सास ऊषा ने पड़ोसी कश्मीर सिंह सोढी निवासी अंबोटा गगरेट हिमाचल प्रदेश को सुपारी दे दी।
ऊषा ने प्रदीप को बताया कि सोढी एक लाख रुपये में ममता का कत्ल कर देगा। योजना के मुताबिक वीरवार सुबह 9.15 बजे ऊषा का बड़ा बेटा विनोद पत्नी सीमा के साथ कही बाहर चला गया।
घर में ममता, उसकी दो माह की बेटी अदिति, दो साल का बेटा यश, जेठानी का बेटा और पति प्रदीप थे। करीब 10 बजे प्रदीप दोनों बच्चों को लेकर घर से कार में निकल गया। उसके दस मिनट के बाद ममता ने घर का दरवाजा खोला तो सास सोढ़ी के साथ दाखिल हुई और वारदात को इंजाम दिया।
इससे पहले ऊषा ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए थे, लेकिन ममता ने मां को बिना बताए चला दिए। इसमें ऊषा सुपारी किलर सोढी के साथ अंदर जाती दिख रही थी।
एसीपी सतिंदर चड्डा ने बताया कि उनको शुरू से ही मां ऊषा के ब्यान संदिग्ध लग रहे थे। ऊषा ने बेटे प्रदीप से एक लाख हत्या के लिए लेने थे और आगे सोढ़ी को महज 20 हजार की राशि देनी थी। 80 हजार की राशि खुद बेटे से छुपाकर अपने पास रख लेनी थी।
पुलिस ने सीसीटीवी रिकार्डिंग के अलावा वह चाकू भी कब्जे में ले लिया है, जिससे ममता की हत्या की कोशिश की गई। खुलासा तब हुआ, जब खून से सनी हालत में ममता घर के दरवाजे तक आकर गली में गिर गई।






Post a Comment