जवान दिखने को महिला लेती है बैक्टीरिया के इंजेक्शन, लाखों साल से हैं जिंदा
जवान दिखने की चाहत में लोग तरह-तरह के काम करते हैं। इनमें सर्जरी से लेकर इंजेक्शंस तक शामिल हैं। लेकिन अब डॉक्टरों ने एक ऐसे बैक्टीरिया का पता लगाया है, जो साढ़े तीन लाख साल से जिंदा है। जर्मनी की एक एक्ट्रेस इसी बैक्टीरिया को इंजेक्शन के जरिए अपनी बॉडी में डाल रही है, ताकि वो भी सदा के लिए जवान रह सके।
जर्मनी के म्यूनिख में रहने वाली 45 साल की मनौश के ऊपर जवान दिखने का जुनून सवार है। इसी का नतीजा है कि उसने पिछले 20 सालों में 40 से ज्यादा बार सर्जरी करवाई है। लेकिन अब उसके हाथ एक ऐसा तरीका लगा है, जिसके जरिए वो हमेशा जवान दिखने का दावा करती हैं। मनौश को मोस्को स्टेट यूनिवर्सिटी के जियोक्रायोलॉजी हेड ने ये सीक्रेट तरीका बताया था।
इसके लिए मनौश हर महीने Bacillus F नाम का इंजेक्शन लेती हैं। ये एक तरह का साइबेरियन बैक्टीरिया है, जो करीब साढ़े तीन लाख साल पुराना है। लेकिन अभी तक इसके सेल्स में किसी तरह का एजिंग साइन नजर नहीं आया है। इसका मतलब है कि ये बैक्टीरिया कभी बड़ा नहीं होता। ये लाखों सालों से एक ही उम्र में ठहरा हुआ है।
करती है जवान महसूस
इससे पहले उन्होंने चालीस से ज्यादा सर्जरी करवाई है। इस पर उन्होंने करीब 22 लाख रुपए से ज्यादा खर्च किए हैं। मनौश के मुताबिक, इस बैक्टीरिया के इंजेक्शंस लेने के बाद से वो और भी ज्यादा जवान और खुश महसूस करने लगी हैं।
वो कहती हैं कि भले ही फोटोज में आपको मेरी उम्र का अंदाजा न हो, लेकिन नजदीक से देखने पर आपको समझ आएगा कि मेरी स्किन कितनी सॉफ्ट है। जब से उन्होंने इंजेक्शन लेना शुरू किया है, तब से वो ज्यादा देर तक वर्कआउट करने लगी हैं। इसके साथ ही उन्हें काफी अच्छी नींद भी आने लगी है।
इस बैक्टीरिया की खोज साइबेरिया के याकुटिया में साल 2009 में हुई थी। जिस टीम ने इसे ढूंढा था, उन्होंने इसके DNA को साल 2015 में अनलॉक किया, जिसके बाद उन्हें पता चला कि ये बैक्टीरिया बड़े नहीं होते।
अगर इसका सही इस्तेमाल हो, तो शायद इनके जरिए इंसानों की उम्र भी रोकी जा सकेगी। मेडिकल जगह में ये अभी तक की काफी बड़ी खोज मानी जाती है।

Post a Comment