बॉलीवुड की 10 एक्ट्रेस, जिन्होंने सर्जरी कर बदला अपने चेहरे का लुक
आज के समय में हर कोई अच्छा दिखना चाहता है. इसकें लोग बहुत से फंडे अपनाते हैं. बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में काम करने के लिए स्किल्स के साथ-साथ खुबसूरत दिखना भी जरूरी है. बॉलीवुड की तो फ़िल्मी सितारे हमेशा ही खूबसूरत और पिक्चर परफेक्ट लुक में दिखने की कोशिश में रहते हैं.
साथ ही आम लोग भी उनकी खूबसूरती के कायल होकर उनकी तरह ही खूबसूरत लगने के सपने देखते हैं. लेकिन आपको बता दे इन्सान वो भी हैं और हमारी तरह उनमे भी बहुत सी कमियाँ हैं. यह फ़िल्मी सितारे अपनी इन्हीं खामियों को ठीक करने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेते हैं. चलिए बताते हैं उन हसिनाओं के बारे में..
1. प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करके देश का नाम रोशन कर रही है। वे पूर्व मिस वर्ल्ड भी रह चुकी हैं. उन्होंने बॉलीवुड में टिके रहने के लिए उन्होंने भी लिपोसक्शन का सहारा लिया.
2. आयशा टाकिया
आयशा टाकिया शाहिद कपूर के साथ ‘आँखों में तेरा ही चेहरा’ म्यूजिक वीडियो और फाल्गुनी पाठक के एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आई थी. उस समय वे काफी क्यूट लगी थी. लेकिन बाद में उन्होंने ब्रैस्ट इम्प्लांट करवाया और उनका पूरा लुक ही बदल गया.
3. मनीषा लाम्बा
मनीषा लाम्बा ने भी अपनी नाक के साथ एक्सपेरिमेंट किया. पर वह इतना सफल नहीं हो पाया.
4.सुष्मिता सेन
अभी सुष्मिता सेन फिल्मों से दूरी बनाये हुए है. पर वो अब भी लोगों के दिलो में छाई हुई है. वे वैसे तो यू भी काफी खूबसूरत हैं पर उन्होंने भी कुछ सर्जरी करवाई हैं.
5.कंगना रानौत
बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत ने पिछले साल ही फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन करने वाले सितारों की आलोचना की थी. अपने मुखड़े को बेहतर बनाने के लिये उन्होंने भी कई सर्जरी का सहारा लिया है.
6.श्रुति हसन
बॉलीवुड के साथ साउथ की फिल्मो में नाम कमाने वाली श्रुति हासन ने भी नाक की सर्जरी करवाई है.
7.करीना कपूर खान
बॉलीवुड की बेबो की खूबसूरती की क्या बात करे वो आज भी लोगों के दिलो में राज करते हैं. बेबो ने अपनी नाक को पैना बनाने के लिए नाक की सर्जरी करवाई थी.
8. अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा का यह कदम इतना सफल नहीं हो पाया. उन्होंने अपने होठों की सर्जरी करवाई जिसे आपने फिल्म पीके के दौरान देखा ही होगा. पर इसे लेकर उनकी काफी खिल्ली उड़ाई गयी. वैसे उसके बाद अनुष्का ने अपना लुक फिर से सुधार लिया.
9. मल्लिका शेरावत
एक टाइम तक मल्लिका शेरावत काफी सुर्खियों में रही. उन्होंने मर्डर जैसी कई बॉलीवुड और इंटरनेशनल इरोटिक मूवीज में काम किया है. उन्होंने भी और हॉट दिखने के लिए ब्रैस्ट इम्प्लांट और कुछ और सर्जरी का सहारा लिया.
10. शिल्पा शेट्टी कुंद्रा
बॉलीवुड की एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की अगर आप पहले की फोटो दिखेंगे तो शायद आप यकीन नहीं कर पाओगे. अभी डांस रियलिटी शो में नजर आ रही शिल्पा ने भी कुछ सर्जरी की सहायता से अपने रूप को निखारा है.


Post a Comment