Header Ads

गुजरात गरबा नाइट्स: पहली रात ऐसा था नजारा, धूम देखते रह गए लोग


देशभर में नवरात्र का पर्व जहां धूमधाम से मनाया जा रहा है, वहीं चारों ओर गरबे की धूम भी मची है। गुजरात में ये उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान गरबा (डांडिया) खेला जाता है। बड़ी तादाद में यंगस्टर्स इसमें शामिल होते हैं। शाम होते ही सभी गरबा-डांडिया रास करने पहुंच जाते हैं।

भोपाल, इंदौर, जयपुर, गुजरात, रायपुर सहित देश के अन्य शहरों में भी डांडिया रास जोरों पर चल रहा है। क्या है गरबा और नवरात्र का कनेक्शन

- बता दें कि ये गरबा पर्व शारदीय नवरात्र 21 सितंबर से शुरू हो गया है। ये महापर्व 9 दिन तक चलेगा।

- नवरात्र में गुजरात के गरबा और डांडिया का अलग ही मजा है। सारी रात लोग इस नृत्य का लुत्फ उठाते हैं।

- गुजरात का गरबा पारंपरिक है। पूरे प्रदेश में बड़ी धूमधाम से गरबे का आयोजन किया जाता है।

- गुजरात के प्रमुख शहर अहमदाबाद, सूरत, गांधीनगर सहित पूरे प्रदेश में गरबा खेला जाता है।
गरबा करने से होती है मन्नत पूरी

- ऐसा माना जाता है कि गरबा नृत्य मां दुर्गा को काफी पसंद हैं।

- नवरात्र के दिनों में मां को प्रसन्न करने के लिए गरबा नृत्य किया जाता है।

- गरबे में लोग नंगे पैर भक्ति गीतों पर डांस करते हैं और मां दुर्गा से अपने लिए मन्नत मांगते हैं।

- बताया जाता है कि गरबा मां दुर्गा को प्रसन्न करने और मन्नत पूरी करने के लिए किया जाता है।

- गुजरात में गरबा नृत्य के वक्त लोग पारंपरिक परिधान पहनते हैं।

- लड़के और लड़कियां अपने पारंपरिक परिधान में नजर आती हैं।

- लड़कियां चनिया-चोली पहनती हैं, वहीं लड़के गुजराती केडिया और सिर पर पगड़ी बांधते हैं।

यंगस्टर्स ने अपनी बॉडी पर बनवाएं टैटू

- गुजराती, राजस्थानी, मारवाड़ी सहित अन्य ट्रेडिशनल ड्रेस में लोग गरबा कर रहे हैं।

- कुछ लोग ग्रुप में थीम आधारित ड्रेस पहन रहे हैं तो कुछ ग्रुप ने हर दिन के लिए अलग ड्रेस पहनने का प्लान किया है।

- लोगों ने अपनी बॉडी पर अलग-अलग डिजाइन के टैटू भी बनवाए हैं।