Header Ads

डायरेक्टर की वाइफ ने पहना दी प्रोड्यूसर को 'हथकड़ी', स्क्रीनिंग में पहुंचे ये सेलेब्स


फरहान अख्तर की मोस्टअवेटेड मूवी 'लखनऊ सेंट्रल' की स्पेशल स्क्रीनिंग बीते रोज लाइटबॉक्स थिएटर में रखी गई। इसमें फिल्म की स्टारकास्ट के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे। इस दौरान डायरेक्टर कबीर खान की वाइफ मिनी माथुर ने फिल्म के प्रोड्यूसर निखिल आडवाणी को हथकड़ी पहना दी। बता दें कि यह फिल्म 15 सितंबर को रिलीज हो रही है। स्क्रीनिंग में पहुंचे सलमान के पेरेंट्स...

- इस दौरान सलमान खान के पेरेंट्स सलीम खान और मां हेलन भी पहुंचे। इनके अलावा प्रेम चोपड़ा, अजय ब्रम्हात्मज भी पहुंचे।

- फरहान अख्तर के अलावा एक्ट्रेस डायना पेंटी और रवि किशन भी स्क्रीनिंग में मौजूद रहे।

ऐसी है फिल्म की कहानी...

फिल्म मुरादाबाद के किशन गिरोत्रा नाम के एक युवक की कहानी है, जो बड़ा भोजपुरी सिंगर बनना चाहता है लेकिन एक खून के इल्जाम के चलते वो लखनऊ की सेंट्रल जेल पहुंच जाता है।

जेल में एनजीओ वर्कर गायत्री कश्यप (डायना पेंटी) एक कॉम्पटीशन के लिए कैदियों का म्यूजिक बैंड बनाना चाहती हैं। इसके लिए किशन 4 और कैदियों को अपने साथ जोड़ लेता है।

 इस फिल्म में डायना पेंटी, दीपक डोबरियाल, रोनित रॉय और पंजाबी एक्टर-सिंगर गिप्पी ग्रेवाल भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने कैमियो किया है। फिल्म को निखिल अडवाणी ने प्रोड्यूस और रंजीत तिवारी ने डायरेक्ट किया है।