Header Ads

बच्चे, शराबी और नशेड़ी को ऐसी नजर आती है दुनिया, Photos में समझें फर्क


क्या आपने कभी सोचा भी है कि यह दुनिया आपको जैसी नजर आती है, मुमकिन है दूसरों को अलग नजर आती हो? शायद नहीं साेचा होगा। लेकिन यह हकीकत है। आपके आसपास विभिन्न उम्र और अलग-अलग अवस्थाओं के लोगों को एक ही दृश्य अलग-अलग तरह से नजर आता है।

यह होता है आंख की संरचना में अंतर और विभिन्न दिमागी स्थितियों के कारण। बहरहाल, अब आप फिर से बच्चा बने बगैर या शराब पिए बिना ही यह देख सकते हैं कि बच्चे या शराबी को कैसा दिखाई देता है।ये हैं स्पेशल इफेक्ट से तैयार तस्वीरें...

-ये जानना बड़ा दिलचस्प हो सकता है कि अलग-अलग लोगों को चीजें कैसी दिखती हैं। इससे भी ज्यादा रोचक स्थित यह होगी कि आप खुद उनकी नजर से देख सकें।

-आप जो देखते हैं, आपका छोटे बच्चा उसी सीन को अलग रूप में देखता है और आंख की समस्या से ग्रस्त आपके दादाजी अलग रूप में।

-सामने की सड़क से निकलते शराबी को दुनिया अलग नजर आ रही होती है और उसी की बगल से गुजरते प्रैक्टिकली ब्लाइंड भिखारी को बिल्कुल अलग।

-मिसाल के लिए, ऊपर के दोनों चित्रों को देखें। बाईं ओर का दृश्य सामान्य नजर से दिखाई देता है, लेकिन वही दृश्य 6 माह के बच्चे को बिल्कुल अलग रूप में दिखता है, जो कि दाहिनी ओर दर्शाया गया है।

-6 माह से कम के बच्चे की नजर तो इससे भी खराब होती है। इसका मतलब है कि बहुत छोटे बच्चे के सामने आप जो तरह-तरह के मुंह बनाते रहते हैं, उससे आपको भले ही मजा आए, पर उसे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि वह आपके चेहरे की भाव-भंगिमाएं सब देख ही नहीं पाता।