Header Ads

ये हैं केबीसी-9 के पहले करोड़पति, इस लाइफलाइन की मदद से जीते 1 करोड़



पॉपुलर गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के सीजन 9 को पहला करोड़पति कंटेस्टेंट मिल गया है। कंटेस्टेंट बिरेश चौधरी इस सीजन के पहले करोड़पति बन चुके हैं। बिरेश शो में अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे गए 15 सवाल का सही जवाब देकर 1 करोड़ रुपए जीतने में कामयाब रहे। इस सवाल के जवाब के लिए उन्होंने लाइफलाइन ५०,50 का इस्तेमाल किया। बता दें कि इसमें दो गलत जवाबों को हटा दिया जाता है।इस बार शो में 7 करोड़ जीतने का मौका...

- सोनी टीवी के ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए बताया गया है- क्या केबीसी के मंच को मिलने वाला है उसका पहला करोड़पति? जानने के लिए देखते रहिए केबीसी।

- इसके अलावा फिल्म और टीवी क्रिटिक सलिल ने खुद यह खबर कन्फर्म करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली है कि बिरेश केबीसी सीजन-9 के पहले करोड़पति बन गए हैं। यह एपिसोड जल्द ही ऑनएयर होगा।

- बता दें कि केबीसी-9 में अधिकतम धनराशि 7 करोड़ रुपए है। हालांकि बिरेश 1 करोड़ रुपए ही जीत सके।

28 अगस्त 2017 से शुरू हुए इस शो की शुरुआत 2000 में हुई थी। यह अंग्रेजी गेम शो 'हू वॉन्ट्स टू बी अ मिलियनेयर' की तर्ज पर शुरू हुआ था। शो के 8 सीजन अमिताभ बच्चन, जबकि एक सीजन शाहरुख खान ने होस्ट किया है। शो ने कई कॉमन मैन्स को एक बड़ा प्लेटफॉर्म दिया और यही वजह है कि इसके कई विनर्स की लाइफ ही बदल गई।