Header Ads

ये एक्ट्रेस मुंबई में दो रोटी खाकर करती थी गुजारा, ऐसी है इनकी स्ट्रगल लाइफ


एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने शनिवार को भोपाल आईं टीवी एक्ट्रेस पारुल चौहान के जीवन में एक समय ऐसा था जब सांवले रंग की वजह से उन्हें टीवी में काम मिलना बंद हो गया था।

मैं उत्तप्रदेश के लखीमपुर की रहने वाली हूं। एक बार राजस्थान भीलवाड़ा से हमारी फैमिली को शादी में जाना था। परिवार के सभी सदस्यों के साथ मैं भी इसमें गई। यहां मेरे रिलेटिव ने कहा, आप बेवजह परेशान हो रही हो, लड़की का कलर भले ही डल है, लेकिन इसके एक्सप्रेशन बहुत अच्छे हैं। इसे एक्टिंग के लिए ट्राई कराएं। यह बात जब मां ने सुनी तो उन्होंने घर वापस आकर पापा से चर्चा की। पापा मान गए और मुझे भाई के साथ ही मुंबई जाने को मिला। मां ने बस इतना ही कहा था, कि हम तुम्हारी शादी का पैसा तुम्हारे करियर में लगा रहे हैं।


पारुल ने बताया कि 4 महीने हॉस्टल में रहने के दौरान एक टाइम टिफिन मंगाती थी, जिसमें से 2 रोटी सुबह और 2 रोटी शाम को खाकर काम चलाया। 4 महीने के इस स्ट्रगल के बाद मुझे बालाजी में एक छोटे से रोल के लिए ब्रेक मिला। पहले ही ऑडिशन में मेरे एक्सप्रेशन देखकर जजेस ने कहा कि तुम बहुत आगे जाओगी।