112 साल बाद छत्तीसगढ़ में नजर आया सबसे छोटा हिरण
छत्तीसगढ़ वन विभाग को देश का सबसे छोटा हिरण मिला है। इसे भारतीय माउस डियर के नाम से भी जाना जाता है।
इस हिरण की तस्वीर वन विभाग के कैमरे में कैद हुई है। राज्य में माउस डियर 112 साल बाद नजर आया है। आखिरी बार इसे 1905 में देखा गया था।
उस वक्त एक ब्रिटिश नागरिक ने रायपुर में इसे देखा था। हिरण के देखे जाने की पुष्टि करते हुए क्षेत्रीय निदेशक ओपी यादव ने कहा कि यह पहली बार हुआ है कि इस प्रजाति को फोटोग्राफ के साथ पाया गया है।
हम इसकी सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं। साथ ही कोशिश की जा रही है कि उसे उचित खाना-पानी मिले।
चूंकि माउस डियर कम हैं, इसलिए इसकी सुरक्षा एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
एनएनडब्लूएस के अधिकारी मोइज अहमद ने बताया कि तेंदुओं की हरकत पर निगरानी रखने के लिए लगाए गए कैमरों में माउस डियर की तस्वीर कैद हुई है।
बता दें कि 1842 वर्ग किमी के इस क्षेत्र में तेंदुओं की निगरानी के लिए कैमरे लगाए गए हैं।

Post a Comment