Header Ads

लकवा मारते ही पति ने दिया तलाक, फिर Life में आए ट्रेनर से बने ऐसे रिश्ते


पति और पत्नी का रिश्ता तब मजबूत कहलाता है जब दोनों हर हाल में एक-दूसरे का साथ निभाते हैं। लेकिन कई बार ये रिश्ता परेशानियों के सामने दम तोड़ देता है। ऐसा ही कुछ हुआ था वेस्ट यॉर्कशायर में रहने वाली 37 साल की रिओना केली के साथ। लकवा मारते ही पति ने छोड़ा साथ...


अपने हसबैंड रिचर्ड और 4 बच्चों के साथ केली की लाइफ खुशी-खुशी बीत रही थी। लेकिन एक हादसे ने केली की लाइफ बदल दी। मार्च 2015 में केली को स्पाइनल स्ट्रोक हुआ, जिसके बाद कमर के नीचे उसे लकवा मार गया। जब डॉक्टरों ने बताया कि अब वो कभी चल नहीं पाएंगी, तब उनके पति रिचर्ड ने तलाक फाइल कर दिया। उस वक्त केली हॉस्पिटल में ही एडमिट थीं। केली बताती हैं कि लकवा मारने के दुःख से ज्यादा बुरा था 14 साल के लाइफ पार्टनर को खोना। उस समय केली सिर्फ मर जाना चाहती थीं। लेकिन अपने पांच बच्चों के लिए केली ने जीने का फैसला किया। डॉक्टर्स ने उन्हें बताया कि उन्हें रीकवर करने में छः महीने का समय लगेगा।



केली ने अपनी फास्ट रिकवरी के लिए पर्सनल ट्रेनर रखने का फैसला किया। और तब जाकर उसे अपनी लाइफ में वो शख्स मिला, जो हर परेशानी में उसका साथ दे सकता था। केली ने अपने फेसबुक पेज पर पर्सनल ट्रेनर की रिक्वायरमेंट डाली और तब उसे कीथ मेसन मिले। कीथ ने केली का खोया कॉन्फिडेंस वापस पाने में काफी मदद की। साथ ही उसे फिर से चलने में मदद भी की। 35 साल एक कीथ पहले रग्बी प्लेयर थे। केली की मदद करते करते दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। अब पिछले एक साल से दोनों रिलेशनशिप में हैं। केली और उनके बच्चे कीथ के साथ काफी खुश हैं।