Header Ads

जेल में पत्नी ने पूछा-आपको किसका डर, कंडक्टर ने वाइफ को बताई ये बात



रेयान इंटरनेशनल स्कूल में 7 साल के बच्चे प्रद्युम्न मर्डर केस में अब आरोपी कंडक्टर अशोक के बचाब में उसकी पत्नी ममता उतर आई हैं। अशोक से 7 मिनट की मुलाकात में ममता ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति को हत्या के आरोप में पुलिस ने जानबूझकर फंसाया है। पत्नी ने ये सारी बातें एक चैनल से बातचीत के दौरान कही।

- जेल में अशोक ने अपनी पत्नी को बताया कि पुलिस ने उससे टॉर्चर कर बयान लिया है।
- मीडिया के सामने आई पत्‍‌नी ने बताया कि उसके पति ने जेल में मुलाकात के दौरान उससे ये सारी बातें कही।


- वहीं अशोक की भाभी ने आरोप लगाया है कि अशोक को बिजली के झटके भी दिए गए हैं।
- भाभी अनुराधा के मुताबिक अशोक को निजी अंगों में टॉर्चर किया गया और गुनाह कबूल करवाया गया।

 अशोक की पत्‍‌नी ममता ने कहा कि उसका पति बेगुनाह है। बातचीत में ममता ने बताया कि वह पति से जेल में मिलने के लिए गई थी।


- ममता ने मीडिया से बातचीत में कहा 'मैंने उनसे (अशोक) कहा कि आप वो कहिए जो सच है। आपको किसका डर है।


- अशोक की पत्नी उससे करीब 10 साल छोटी है। घटना के बाद से उसका बुरा हाल है। कहती है बच्चे पूछते हैं पापा कहां है?


- अशोक की पत्नी रोते हुए बोल रही है, 'वह (अशोक) कहा करते थे कि जबतक मैं तुम्हारा चेहरा नहीं देख लेता मुझे सुकून नहीं मिलता है।

- अब वह जेल में हैं। मुझे नहीं मालूम उनके साथ क्या हो रहा होगा।


 आरोपी अशोक के पिता अमीरचंद कहते हैं मेरा बेटा निर्दोष है। वह ऐसा नही कर सकता है।
- घर में कमाने वाला मेरा बेटे को पुलिस ने पकड़ लिया है,अब घर कैसे चलेगा।

- अशोक के पिता ने कहा की मेरे बच्चों की पढ़ाई कैसे होगी। जब घर का मुखिया ही जेल में है तो अब क्या होगा।

गुड़गांव के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को (8 सितंबर) को 7 साल के बच्चे का मर्डर कर दिया गया था। बॉडी टॉयलेट में मिली थी। इस मामले में पुलिस ने स्कूल बस के कंडक्टर अशोक कुमार को अरेस्ट किया था। आरोपी अशोक 8 महीने पहले ही स्कूल में कंडक्टर की नौकरी पर लगा था।

-अशोक ने मीडिया को बताया, ''मेरी बुद्धि भ्रष्ट हो गई थी। मैं बच्चों के टॉयलेट में था। वहां गलत काम कर रहा था। तभी वह बच्चा आ गया। उसने मुझे देख लिया। मैंने उसे पहले देखा धक्का दिया। फिर खींच लिया। वह शोर मचाने लगा तो मैं डर गया। फिर मैंने उसे दो बार चाकू से मारा। उसका गला रेत दिया।''