Header Ads

ट्रेन आते ही ट्रैक पर दौड़ी लड़की, बचाया तो बोली- मेरा पूरा गेम बिगाड़ दिया



धन्नोवाली फाटक पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने से पहले एक व्यक्ति ने जब एक लड़की को रेलवे ट्रैक से खींचकर उसकी जान बचा ली, तो वह नाराज होकर बोली आपने मेरा टास्क खराब कर दिया। सारी गेम बिगाड़ दी।

-गुरुवार सुबह 9:45 बजे, धन्नोवाली फाटक, 19 साल की लड़की ट्रैक पर तेजी से चली जा रही थी।

-उसी ट्रैक पर ट्रेन आने वाली थी। मैं चिल्लाया... पर लड़की ने नहीं सुना।


-दिल्ली से जम्मू जा रही गाड़ी के आने की आहट हुई तो मैंने पास के दुकानदार जगन्नाथ को लड़की के पीछे भागने को कहा और मैं खुद फाटक बंद करने लगा।


-गेटमैन सुखदेव सिंह ने बताया कि जगन्नाथ भाग कर लड़की को पकड़ सके, इसलिए बाइक पर एक शख्स के साथ वह गांव के बीच होकर लाइन के पास पहुंचा।

-लड़की को पकड़कर खींच लिया। लड़की की जान तो बच गई लेकिन वह नाराज हो गई।
-जब जगन्नाथ ने पूछा- तुम्हें पता नहीं ट्रेन आ रही है? लड़की ने जवाब दिया - हां... मुझे सब दिखता है... रेलवे ट्रैक... ट्रेन।


-मुझे बचाने की क्या जरूरत थी? आपने मेरा टास्क खराब कर दिया। सारी गेम बिगाड़ दी।
-हालांकि, थाने में लड़की ने बदलते हुए कहा वह प्लस-टू कर रही है। मेरी बहन इंटेलीजेंट है।


-वह कैनेडा चली गई। मैं उसकी जैसी होशियार नहीं हूं। इसलिए मैं फाटक पर पहुंच गई थी। उधर, पिता ने कहा कि कभी पढ़ने का प्रैशर नहीं बनाया ना कभी डांटा है। वहीं, एसएचओ बलदेव बोले- लड़की का ख्याल रखें और उसकी रिपोर्ट दें।