सचिन से धोनी तक के साथ हैं, इंडिया से ज्यादा इंग्लैंड में फेमस है ये गर्ल
सोनिया ओडेडरा इंडियन ओरिजिन की इंग्लिश क्रिकेटर हैं। जो इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल चुकी हैं।
इंग्लैंड क्रिकेट टीम से इंडियन ओरिजिन के कई क्रिकेटर खेल चुके हैं। इनमें से एक वुमन टीम की मेंबर रहीं सोनिया ओडेडरा भी हैं। जो एक ऑलराउंडर वुमन क्रिकेटर हैं। उन्होंने साल 2014 में इंग्लिश टीम के लिए डेब्यू किया था। वे विराट को प्रपोज कर चुकीं इंग्लिश वुमन क्रिकेटर डेनियल व्याट की बेस्ट फ्रेंड्स में से एक हैं। सेलिब्रिटीज के साथ फोटो लेने का शौक...
- सोनिया का जन्म से लेकर उनकी पूरी परवरिश इंग्लैंड में ही हुई है, लेकिन इसके बाद भी इंडिया से उनका लगाव कम नहीं है। वे अक्सर इंडिया आती रहती हैं।
- सोनिया इंडियन ओरिजिन की इंग्लिश क्रिकेटर हैं। जो इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल चुकी हैं। वे बैट्समैन होने के साथ साथ मिडियम फास्ट बॉलर भी हैं।
- सोनिया का जन्म 3 जून 1988 को आइस्लेवर्थ मिडिलसेक्स में हुआ, उन्होंने इंग्लिश टीम के लिए साल 2014 में टेस्ट डेब्यू किया था।
- उन्होंने अपने पहला टेस्ट मैच भारतीय महिला टीम के खिलाफ ही खेला था। जिसमें उन्होंने 1 विकेट लिया था। इसके बाद उनका सिलेक्शन इंग्लिश टीम में नहीं हुआ।
- सोनिया को इंडियन सेलिब्रिटीज के साथ मिलने और फोटो खिंचवाने का काफी शौक है। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर सचिन तेंडुलकर से लेकर धोनी तक कई इंडियन क्रिकेटर्स और सेलेब्स के साथ उनके फोटो देखने को मिल जाएंगे।
- इंग्लैंड की टीम के अलावा वे इंग्लैंड एकेडमी वुमन, नॉटिंघमशायर वुमन और रुबीज टीम के लिए भी खेल चुकी हैं। इसके अलावा वे इंग्लैंड में होने वाली KPL में भी हिस्सा लेती हैं।


Post a Comment