शिल्पा शेट्टी से रेमो डिसूजा तक, कभी ऐसे दिखते थे रियलिटी शोज के ये 10 जज
इंडिया में रियलिटी शोज का क्रेज बहुत है। टीवी पर कई ऐसे शोज हैं जिन्हें दर्शक बहुत पसंद करते हैं। रियलिटी शोज में भी कई तड़के हैं किसी में डांस का दम देखने को मिलता है तो किसी में टास्क करने होते है वहीं कही जोरदार कॉमेडी देखने को मिलती है।
हर रियल्टी शो का कोई न कोई जज होता है। गौरतलब है कि रियलिटी शोज काफी वक्त से जारी है, ऐसे में कई सेलेब्स के लुक्स काफी बदल भी गए हैं। ऐसे में आप भी देखिए कितने बदल गए है रियलिटी शोज के जज...
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी ने 1993 में शाहरुख के साथ फिल्म बाजीगर से शुरूआत की थी। शिल्पा ने कई शोज जज किए हैं। जिसमें ‘झलक दिखला जा’ और ‘नच बलिए’ भी शामिल है।
रेमो डिसूजा
रेमो डिसूजा का असली नाम गोपी नायर है। रेमो ने बतौर कोरियग्राफर अपना करियर शुरु किया था और अब वो निर्देशक भी बन गए हैं। रेमो ने ‘डांस इंडिया डांस’ से लकेर ‘डांस प्लस’ तक कई शोज जज किए हैं। जानकारी के मुताबिक जल्दी ही वो सलमान खान की फिल्म को डायरेक्ट करने वाले हैं।
माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित को फिल्म तेजाब से फेम मिला था। माधुरी ने कई शोज जज किए हैं। जिसमें सेलेब्स का डांस शो ‘झलक दिखला जा’ भी शामिल है।
श्रेया घोषाल
श्रेया घोषाल को शाहरुख की देवदास फिल्म से पहचान मिली। जिसके बाद श्रेया ने कई सान्ग्स गाए। श्रेया ने अमूल स्टार वॉयज ऑफ इंडिया छोटे उस्ताद को जज किया है।
सोनू निगम
सोनू निगम चार साल की उम्र से गाते आ रहे हैं। उन्होने सबसे पहले अपने पिताजी के साथ मंच पर मोहम्मद रफ़ी का गीत 'क्या हुआ तेरा वादा' गाया था। तभी से शादियों और पार्टियों में वे अपने पिताजी के साथ गाने लगे। कुछ और बड़े होने पर वे संगीत प्रतियोगितओं में भाग लेने लगे। पार्श्व गायक के रूप में सोनू ने अपना पहला गीत फ़िल्म 'जनम' के लिए गाया, जो कि कभी औपचारिक तौर पर रिलीज़ नहीं हुआ। सोनू ने एक्स फैक्टर, इंडियन आइडल शोज को जज किया है।
हिमेश रेशमिया
हिमेश ने अपने पिता की इच्छा के चलते संगीत को अपना करियर बनाया। उन्होंने अपने करियर की शरूआत की शुरुआत सलमान खान की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से की थी। वह टेलीविजन के कई सिंगिंग बेस्ड रियलिटी शोज़ में बतौर जज नजर आ चुके हैं । जिनमे सारेगामापा चेलेंज, म्यूजिक का महाक्षेत्र, सुर क्षेत्र मुख्य है।
रणविजय सिंह
रणविजय सिंह जाने माने एंकर और एक्टर हैं। रणविजय एमटीवी के शो ‘रोडीज’ से सबसे ज्यादा फेमस हुए। रणविजय ने रोडीज के सीजन 1 में बतोर पार्टिसिपेंट एंट्री की थी। और अब वो उस ही शो के जज हैं।
फराह खान
फराह खान कोरियग्राफर और डायरेक्टर हैं। फराह ने कई फिल्मों में कोरियग्राफी की है। उन्होंने शाहरुख से लेकर सलमान तक के साथ काम किया है। फराह ने ‘नच बलिए’ शो के अलावा ऋतिक के साथ शो ‘जस्ट डांस’ को भी जज भी किया है।
शेखर सुमन
शेखर सुमन ने टीवी पर शो ‘वाह जनाब’ से शुरुआत की थी। जिसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में एक्टिंग भी की है। शेखर ने 'मूवर्स एंड शेखर्स' शो किया है।
किरण खेर
किरण खेर की एक्टिंग को देवदास से काफी सराहना मिली थी। किरण खेर ने ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ को जज किया है।


Post a Comment