इस महिला ने जमीन में दफनाया अपना ही दिल, फूट-फूट कर रो पड़ी
क्या कोई अपना ही दिल अपने हाथ से जमीन में दफना सकता है? सुनने में ये जरूर असंभव लगता हो पर असल में ऐसा हुआ है। ये वाकया हुआ इजराइल की 42 वर्षीय शेरॉन फिडेल के साथ, जिन्होंने अपने ही हाथों से अपना दिल जमीन में दफनाया और फूट-फूट कर रो पड़ी।
असल में शेरॉन को हार्ट अटैक आया था और वे मरने ही वाली थीं कि उनका हार्ट ट्रान्सप्लांट कर दिया गया।16 साल के लड़के का लगया दिल...
-शेरॉन के सीने में अब जो दिल धड़क रहा है वो एक 16 साल के लड़के का है, जिसकी एक कार एक्सिडेंट में मौत हो गई थी। तीन महीने पहले ट्रान्सप्लांट के जरिए उस लड़के का दिल शेरॉन के शरीर में लगाया गया।
- शेरॉन ने अपने दिल को दफनाने के इस भावुक क्षण को वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Post a Comment