Header Ads

बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार हैं प्रेम चोपड़ा की नातिन


बॉलीवुड के मशहूर विलेन प्रेम चोपड़ा आज अपना 82वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. प्रेम चोपड़ा का जन्म 23 सितम्बर, 1935 को लाहौर में हुआ था. बंटवारे के बाद प्रेम चोपड़ा का परिवार इंडिया आ गया.

प्रेम चोपड़ा की तीन बेटियों में से एक बेटी की शादी एक्टर विकास भल्ला से हुई थी. इनकी बेटी है सांची, जो मॉडल भी हैं और बॉलीवुड में कदम रखने का मन बना चुकी हैं.

हाल में आई खबरों में कहा गया था कि वो सनी देओल के बेटे करण देओल के साथ डेब्यू करने जा रही हैं. सनी ने फरवरी में 200 लडकियों में से कुछ ही लडकियों को फाइनल किया था. जिसमें से सांची का नाम सबसे ऊपर  था.

आइये आपको सांची से जुड़ी कुछ बातें हैं

1. बहुत क्रिएटिव हैं सांची

प्रेम चोपड़ा की नातिन और विकास भल्ला की बेटी सांची बिल्कुल अपने पिता की तरह ही क्रिएटिव हैं. उन्हें पेंटिंग का बहुत शौक है. वे अपनी पेंटिंग्स के लिए एक एग्जीबिशन भी रख चुकी हैं. इसके अलावा उन्हें म्यूजिक भी बहुत पसंद है. सांची विजुअल आर्ट्स के साथ-साथ बिजनेस कोर्स भी कर रही हैं.

2. तीन बेटियों से पिता हैं प्रेम चोपड़ा

प्रेम चोपड़ा की तीन बेटियां हैं. रकिता, पुनीता और प्रेरणा. बड़ी बेटी रकिता ने स्क्रीन राइटर और पब्लिसिटी डिजाइनर राहुल नंदा से शादी की. इसी तरह मंझली बेटी पुनीता की शादी सिंगर और टीवी एक्टर विकास भल्ला से हुई.  वहीं छोटी बेटी प्रेरणा के पति शरमन जोशी फिल्मों में एक्टिव हैं.

3. बिग बॉस 9 में आ चुके हैं विकास

कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 9वें सीजन में एक्टर और सिंगर विकास भल्ला ने बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली थी. वे युविका चौधरी के जोड़ीदार के रूप में दिखाई दिए थे.