सफेद दांत चाहिए तो पीपल के पेड़ का ऐसे करें इस्तेमाल
पीपल के पेड़ आमतौर पर इसलिए जाना जाता है कि वो सभी पेड़ों से ज्यादा ऑक्सीजन देता है, लेकिन हम आपको बता दें कि पीपल सिर्फ ताजा ऑक्सीजन ही नहीं और भी बहुत कुछ देता है. पीपल के पेड़ को औषधि का खजाना माना गया है.
इस पेड़ के अलग-अलग हिस्सों का इस्तेमाल कर हम कई तरह के रोगों से बचाव कर सकते हैं. तो आइए आपको बताते हैं पीपल के पेड़ के कुछ फायदे..
1. जुकाम, खांसी और दमा में फायदा : पीपल के पांच पत्तों को दूध में उबालकर चीनी या खांड डालकर दिन में दो बार, सुबह-शाम पीने से जुकाम, खांसी और दमा में जबरदस्त आराम होता है.
2. आंखों के दर्द के लिए : इसके पत्तों से निकलने वाले दूध को आंखों में लगाने से आंख का दर्द ठीक हो जाता है.
3. दांतों के लिए फायदेमंद : पीपल की ताजी दातून आपके दांतों के लिए बेहद अच्छी होगी. इसी के साथ ही पीपल के ताजे पत्तों का रस नाक में टपकाने से नकसीर में भी आराम मिलता है.
4. पैरों की फटी एड़ियां ठीक करे : पीपल का ये फायदा शायद ही किसी को पता होगा कि हाथ-पांव कटने-फटने पर पीपल के पत्तों का रस या दूध लगाएं. इससे फटने वाली जगह धीरे-धीरे भर जाएगी.
5. फोड़े-फुंसी में भी फायदेमंद : पीपल की छाल को घिसकर लगाने से फोड़े-फुंसी और घाव और जलने से हुए घाव भी ठीक हो जाते हैं.
6. सांप के काटने पर : अगर किसी व्यक्ति को सांप काट ले और कोई चिकित्सक वहां मौजूद न हो तो पीपल के पत्तों का रस 2-2 चम्मच 3-4 बार पिलाएं. सांप के काटने का असर कम हो जाएगा.
7. बांझपन को भी दूर करता है : पीपल के फलों का चूर्ण लेने से बांझपन दूर होता है और पौरुषत्व में वृद्धि होती है.
8. पीलिया में इलाज : पीलिया होने पर इसके 3-4 नए पत्तों के रस को मिश्री मिलाकर शरबत पिलाएं. 3-5 दिन तक दिन में दो बार दें इससे फायदा मिलेगा.
9. हकलाहट दूर करे : हकलाहट को दूर करने के लिए इसके पके हुए फलों के चूर्ण को शहद के साथ मिलाकर खाएं, इससे आपको हकलाहट फायदा मिलेगा और वाणी में सुधार होगा.


Post a Comment