मिशन ऑस्ट्रेलिया के लिए चेन्नई पहुंची टीम इंडिया, दिखी विराट-पंड्या की मस्ती
विराट कोहली और हार्दिक पंड्या एक ही फ्लाइट से सफर करते हुए चेन्नई पहुंचे। इस दौरान हार्दिक ने एक सेल्फी भी शेयर की।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच रविवार को चेन्नई में खेला जाएगा। इस मैच के लिए दोनों टीम के मेंबर्स चेन्नई पहुंच चुके हैं। जहां ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स पहले ही वहां पहुंच गए थे, वहीं इंडियन प्लेयर्स अलग-अलग टुकडों में वहां पहुंचे।
विराट कोहली और हार्दिक पंड्या एक ही फ्लाइट से सफर करते हुए चेन्नई पहुंचे। इस दौरान हार्दिक ने विराट के साथ एक सेल्फी भी शेयर की। उधर अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह भी साथ में पहुंचे। पूर्व कप्तान एमएस धोनी और रोहित शर्मा पहले से वहीं हैं।


Post a Comment