Header Ads

ट्रक में महिला से गैंगरेप-मर्डर, पूरी रात डेडबॉडी लेकर घूमते रहे, ऐसे खुली पोल


पुलिस ने यहां 19 सितंबर को एक ट्रक में मिली महिला की डेडबॉडी मामले का खुलासा किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को अरेस्ट कर लिया है, बाकी साथी अभी फरार हैं। महिला यूपी के मुरादाबाद जिले की रहने वाली थी और गैंगरेप के बाद उसकी हत्या की गई थी।


 सोमवार को पुलिस ने महिला की पहचान मुरादाबाद की रहने वाली मेहरजहां के रूप में की।  सीतापुर के रहने वाले ड्राइवर रिजवान को अरेस्ट कर लिया गया है।


- पूछताछ में रिजवान ने बताया कि मेहरजहां ने मुराबाद से बिजनौर जाने के लिए लिफ्ट ली थी। रास्ते में मैंने, सेकंड ड्राइवर और हेल्पर ने शराब पी और चलती ट्रक में उसके साथ गैंगरेप किया। वो पुलिस को पूरी घटना बताने की धमकी दे रही थी। इसी डर से हमने उसका गला घोंट दिया।



- रिजवान ने बताया कि सवेरा होने के कारण हम शव को ठ‍िकाने नहीं लगा सके और कैबिन में डेडबॉडी को छुपा दिया। रात होने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन धर्म-कांटे पर हम पकड़ लिए गए।