Header Ads

राजपाल यादव ने 9 साल छोटी है उनकी बीवी, हाइट में है इतनी लंबी


एक्टर राजपाल यादव जल्द अपकमिंग फिल्म 'जुड़वां-2' में नजर आने वाले हैं। अपने कॉमिक अंदाज में लिए पहचाने जाने वाले राजपाल ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत 1999 में 'दिल क्या करे' फिल्म से की थी।

 उन्हें फिल्मों में ज्यादा बड़े रोल तो नहीं मिले लेकिन उन्होंने छोटे-छोटे सीन्स के दम पर ही बॉलीवुड अपना ये एक अलग जोन सेट कर लिया। वैसे बात अगर उनकी पर्सनल लाइफ की करें तो वो अपनी फैमिली को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। 9 साल छोटी लड़की से की शादी...

- राजपाल की पत्नी राधा उनसे करीब 9 साल छोटी हैं। इस बात का खुलासा खुद राजपाल एक इंटरव्यू देते वक्त किया था।

- उनका कहना था कि उन्होंने राधा से लव मैरिज की है वो उनसे उम्र में छोटी है लेकिन हाइट में 1 इंच बड़ी हैं।

- 2002 में राजपाल एक फिल्म 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ स्पाय' की शूटिंग के लिए कनाडा गए थे। वहीं एक कॉमन फ्रेंड ने दोनों की मुलाकात कराई।

- दोनों कनाडा के एक शहर कैलगरी में कॉफी शॉप पर मिले थे। इस मीटिंग में कपल ने अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों की काफी बातें एक-दूसरे से शेयर कीं।

- दोनों ने वहां साथ में 10 दिन गुजारे लेकिन इन दिनों में दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था।

- 10 दिन पूरे होने के बाद राजपाल वापस इंडिया आ गए। लेकिन वापस आने के बाद भी ये दोस्ती टूटी नहीं, दोनों बराबर फोन पर एक-दूसरे से जुड़े रहे।

- तकरीबन 10 महीने तक फोन कनेक्ट रहने के बाद राधा ने इंडिया में शिफ्ट होने का फैसला ले लिया। इंडिया शिफ्ट होने के बाद ही 10 जून 2003 में दोनों ने शादी कर ली।

2 बेटियों के पिता हैं राजपाल

- राजपाल यादव और राधा 2 बेटियों के पेरेंट्स हैं।

- उनकी बड़ी बेटी मौनी जहां करीब 13 साल की है तो वहीं छोटी बेटी हनी अभी 2-3 साल की है।

- राजपाल अक्सर अपनी बेटियों के साथ इंस्टाग्राम पर फोटोज पोस्ट करते रहते हैं।

- हाल में हनी पापा के साथ 'जुड़वां-2' के शूटिंग सेट पर भी पहुंची थीं जहां उन्होंने वरुण धवन के साथ जमकर मस्ती की थी।

- बता दें, राजपाल अपनी पत्नी और बेटियों को ज्यादातर लाइमलाइट के दूर ही रहते हैं।