Header Ads

क्या सनी लियोनी के हाथों गई थी मां की जान, जाने ऐसे ही 10 शॉकिंग खुलासे


सनी लियोनी की डॉक्युमेंट्री पिछले साल tiff और mami जैसे फिल्म फेस्टिवल्स के जरिए वर्ल्डवाइड रिलीज कर दी गई थी। दिलीप मेहता द्वारा बनाई गई यह फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर भी उपलब्ध है। डॉक्युमेंट्री में सनी की लाइफ के कई खुलासे किए गए हैं।डालते हैं इनपर एक नजर:-
1. लोगों के यहां शादियों में नाचती थीं सनी
- सनी ने इस बारे में खुलासा करते हुए कहा है, "यह सबसे क्रेजी चीज थी, जो लोग मुझसे चाहते थे। सनी लियोनी का डांस उनके सेलिब्रेशन में गुड टाइम और एक बेहतर हिस्से के रूप में देखा जाता था।"
2. दवा देने के बाद हो गई थी मां की मौत
सनी ने बताया, "मैंने मां को अपनी आंखों के सामने मरते देखा है। मैंने उन्हें मॉर्फिन का आखिरी डोज दिया था और वे सोने चली गईं। कभी-कभी मैं सोचती हूं कि मेरे आखिरी डोज ने उनकी जान ले ली। मुझे ऐसा नहीं लगता कि मैंने उन्हें मारा है। लेकिन वे दवाई देने के तुरंत बाद मर गई थीं।"
3. पेरेंट्स से ऐसे छुपाई थी पोर्न करियर की बात
- सनी ने डॉक्युमेंट्री में बताया है, "जब मैंने पेंटहाउस मैगजीन के लिए पहली बार पोज दिया, तब पेरेंट्स जीवित थे। वे इस बारे में नहीं जानते थे। क्योंकि मैं घर के आसपास की सभी दुकानों पर जाती थी और जहां भी मैगजीन दिखती, उसे खरीद लिया करती थी।"
4. स्टेज के लिए लिया भाई के निकनेम का सहारा
डॉक्युमेंट्री में सनी के भाई संदीप वोहरा ने बताया है, "मेरी बहन ने मुझसे कहा कि पेंटहाउस ने उससे स्टेज का नाम चुनने को कहा है तो उसके दिमाग में पहला नाम मेरा ही आया। मैंने कहा मुझे कोई दिक्कत नहीं है।"
- सनी ने डॉक्युमेंट्री में आगे कहा है, "जब मां को यह पता चला तो वे नाराज हो गईं। उन्होंने कहा, क्यों मैंने अपने भाई के नाम को स्टेज नेम के रूप में चुना?"
5. भाई के फ्रेंड्स के बीच पॉपुलर थीं सनी
- बकौल सनी, "जब भाई कॉलेज में था तो वह कुछ एक्स्ट्रा पैसे कमाना चाहता था। उसने मुझसे कहा कि क्या मैं उसे कुछ ऑटोग्राफ्स दे सकती हूं, जिन्हें वह दोस्तों के बीच बेच सके। मैंने कहा कि तुम मेरे जरिए पैसा कमाना चाहते हो? ओके, लेकिन कोई भी चीज $10 और $15 से कम में मत बेचना।"
6. जब मां ने पूछा- तुम Naked हुई थीं?
- सनी ने बताया है, "मैंने पेंटहाउस मैगजीन का पेट ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीतने के बाद पेरेंट्स को अपने पोर्न करियर के बारे में बताया। मैंने कहा कि मुझे एक लाख डॉलर का इनाम मिला है, यह सोचकर कि यह लॉटरी जीतने जैसा साउंड करेगा। लेकिन मां काफी देर तक चुप रही और फिर बोली-तुम नेकेड हुई थीं।"
- "पापा ने कहा- यह फैसला लेने से पहले तुमने हमसे बात क्यों नहीं की? मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि जिंदगी में जो भी करो अच्छा करना।"
7. डेनियल के पेरेंट्स भी थे अनजान
- सनी लियोनी के हसबैंड डेनियल वेबर के पेरेंट्स भी इस इस बात से अनजान थे कि उनका बेटा पोर्न इंडस्ट्री में काम करता है। डेनियल ने डॉक्युमेंट्री में बताया है, "मैं एक रेडियो शो के लिए गया था और मां ने भी चैनल को ट्यून इन किया हुआ था। शो पर होस्ट्स ने मुझसे पूछा कि क्या मुझे पत्नी के साथ कैमरे पर सेक्स करना पसंद है? सुनकर मैं चौक गया। मेरा फोन बजा। देखा तो उसमें मां का टेक्स्ट मैसेज था। उन्होंने लिखा था- प्लीज कह दो कि यह सही नहीं है।"
8. जब लोगों ने कहा-तुम इंडियन नहीं हो
सनी ने बताया है, "जब मैंने पेंटहाउस के कवर के लिए पोज दिया तो लोग मुझे नफरत की नजर से देखने लगे थे। वे कहते थे- 'तुम इंडियन नहीं हो, तुम महिला नहीं हो। तुमने हमारे कल्चर और पूरे इंडियन लोगों को अपमानित किया है।' इन सब बातों का सामना मैंने तब किया, जब मैं 19 साल की थी।"
9. जो प्यार इंडिया में मिला, वो कनाडा की इंडियन कम्युनिटी में नहीं
सनी कहती हैं, "मेरा मानना है कि मेरे करियर च्वॉइस की वजह से यहां (कनाडा) की इंडियन कम्युनिटी मुझसे बात नहीं करना चाहती और न ही मुझसे कुछ और चाहती है। इंडिया के ज्यादातर लोगों ने मुझे अपनी फैमिली का हिस्सा बनाया। लेकिन जिन लोगों ने मुझे बड़ी होते देखा है, उन्होंने नहीं।"
10. लोग पूछते थे- कहीं मैं प्रोस्टिट्यूट तो नहीं?
बकौल सनी, "लोग हमारे बैकग्राउंड से अंदाजा लगाते थे कि हम स्विंगर टाइप की लाइफस्टाइल जीते हैं। वे एक-दूसरे से पूछते थे कि कहीं मैं प्रोस्टिट्यूट या एस्कॉर्ट तो नहीं।"