Header Ads

अब ऐसा दिखने लगा '3 इडियट्स' का मिलीमीटर, 8 सालों में इतना बदला लुक


आमिर खान स्टारर फिल्म 3 इडियट्स(2009) में मिलीमीटर का रोल प्ले करने वाले एक्टर राहुल कुमार अब बड़े हो चुके हैं।


आमिर खान स्टारर फिल्म '3 इडियट्स'(2009) को रिलीज हुए करीब 8 साल हो गए हैं। इस फिल्म के सभी कैरेक्टर दमदार थे फिर चाहे वो छोटा बच्चा मनमोहन यानी मिलीमीटर ही क्यों न हो।

मिलीमीटर का रोल प्ले करने वाले एक्टर राहुल कुमार अब बड़े हो चुके हैं और जल्द अपकमिंग फिल्म 'ब्रूनी द फिल्म' और 'जू' में नजर आने वाले हैं। फिलहाल फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम चल रहा है। 9 सितंबर को 22 साल के हुए राहुल कुमार....

- राहुल का जन्म 9 सितंबर 1995 में उत्तराखंड के अलमोरा में हुआ था।

- उन्होंने अपने एक्टिंग की शुरुआत थिएटर से की थी।

- बाद में राहुल बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 'ओमकारा'(2006), 'द ब्लू अंब्रेला'(2005), 'जीना है तो ठोक डाल'(2012) और शॉर्ट फिल्म 'द थीफ'(2015) में भी नजर आए।

- बता दें, राहुल एक्टर के साथ-साथ एक जबरदस्त सिंगर भी हैं।

इन ब्रांड्स के ऐड्स और टीवी शो में भी एक्टिव रहे राहुल

- राहुल ने फिल्मों के साथ-साथ कई ऐड्स में भी काम किया है।

- वो अबतक ब्रिटेनिया, आइडिया और IPL के लिए कई ऐड्स में काम कर चुके हैं।

- वहीं बात अगर टीवी शोज की करें तो वो 'फिर भी न माने.. बदतमीज दिल'(2015), 'यम हैं हम'(2015), 'नीले छत्री वाले'(2015) जैसे शोज में काम कर चुके हैं।