Header Ads

कभी इतनी ग्लैमरस थी 'श्रीमान-श्रीमती' की एक्ट्रेस, सनी के साथ दिया था Kiss सीन


90's के पॉपुलर टीवी शो 'श्रीमान श्रीमती' की प्रेमा शालिनी उर्फ अर्चना पूरन सिंह 55 साल की हो चुकी हैं। 26 सितंबर 1962 को देहरादून, उत्तराखंड में जन्मी अर्चना टीवी प्रेजेंटर और बॉलीवुड फिल्मों में कॉमेडी के लिए जानी जाती हैं।

वे टीवी पर 'कॉमेडी सर्कस' जैसे शोज को जज कर चुकी हैं। वैसे, अर्चना ने 'बाज' और जज मुजरिम' जैसी फिल्मों में आइटम नंबर किए हैं। इतना ही नहीं वो 1990 में आई फिल्म 'आग का गोला' में सनी देओल के साथ Kiss सीन भी दे चुकी हैं।

 इसके अलावा उन्होंने 'रात के गुनाह' जैसी बी-ग्रेड फिल्म में भी काम किया है। इस ऐड के बाद पॉपुलर हुईं अर्चना...

- मुंबई में अर्चना ने शुरुआती करियर में कई ऐड फिल्में की। लेकिन उन्हें सफलता मिली प्रोड्यूसर जलाल आगा के 'बैंड ऐड' के विज्ञापन से।

- इस ऐड के बाद उनके टैलेंट को नोटिस किया गया और उन्हें टीवी शो 'मिस्टर एंड मिसेज' में रोल मिल गया।

- इसके बाद 1985 में आया डायरेक्टर पंकज पाराशर का शो 'करमचंद' अर्चना के लिए बड़ा ब्रेक था।

- इसके बाद उन्होंने कई शोज में बतौर एक्ट्रेस और प्रेजेंटर काम किया। इतना ही नहीं, कई शोज में उन्हें जज के रूप में भी देखा गया।

1987 में अर्चना ने आदित्य पंचोली के साथ टीवी मूवी 'अभिषेक' में लीड रोल प्ले किया। इसके बाद वे इसी साल नसीरुद्दीन शाह के अपोजिट 'जलवा' में लीड रोल में नजर आईं।

फिल्म 'जलवा' सुपरहिट रही और अर्चना रातोंरात बड़ी एक्ट्रेस बन गईं। हालांकि, बतौर लीड एक्ट्रेस वे लंबी पारी नहीं खेल पाईं। उन्होंने बड़े बैनर्स की 'अग्निपथ', 'सौदागर', 'शोला और शबनम', 'आशिक आवारा' और 'राजा हिन्दुस्तानी' जैसी कई फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए।

अर्चना ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया, लेकिन बतौर लीड एक्ट्रेस वो कुछ खास नहीं कर सकीं। ऐसे में उन्होंने 1993 में 'वाह, क्या सीन है' से छोटे पर्दे पर डेब्यू किया। ये प्रोग्राम काफी सफल रहा।

- इसके बाद उन्होंने 'जाने भी दो पारो', 'श्रीमान श्रीमती', 'अर्चना टॉकीज' जैसे सफल प्रोग्राम किए। साल 2005 में डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' में अर्चना अपने पति परमीत सेठी के साथ दिखाई दीं।

- 2006 में उन्होंने 'झलक दिखला जा' को होस्ट किया। इसी साल वो सोनी पर आने वाले कॉमेडी शो 'कॉमेडी सर्कस' की जज बनीं। शो में अर्चना का अंदाज खासकर हंसने की तरीका लोगों को काफी पंसद आया।

टीवी के चर्चित कपल अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। दरअसल, अर्चना अपने पिछले रिश्ते के असफल होने के बाद दोबारा शादी करने का इरादा छोड़ चुकी थीं।

 लेकिन जब उनकी मुलाकात परमीत सेठी से हुई तो उन्हें उनमें केयर और प्यार करने वाला एक बेहतर इंसान नजर आया। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए पार्टी में हुई थी।

धीरे-धीरे दोस्ती आगे बढ़ी और प्यार में बदल गई। जब दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे तो परमीत हर रोज अर्चना के लिए तीन गुलाब के फूल लेकर जाते थे और अपने प्यार का इजहार करते थे। दोनों शादी के पहले चार साल तक लिव-इन में रहे।

परिवार वाले अर्चना-परमीत के रिश्ते से खुश नहीं थे। मीडिया और इंडस्ट्री के लोगों में भी उनके रिश्तों को लेकर गॉसिप चलती थी। आखिरकार, सबको दरकिनार करते हुए दोनों ने 30 जून, 1992 को शादी कर ली। अब वे दो बेटों आर्यमान और आयुष्मान के पेरेंट्स हैं।

अर्चना ने सौदागर (1991), शोला और शबनम (1992), आशिक आवारा (1993), राजा हिंदुस्तानी (1996), कुछ-कुछ होता है (1998), मोहब्बतें (2000), मस्ती (2004), कृष (2006), ओए लकी लकी ओए (2008), दे दनादन (2009), बोल बच्चन (2012), किक (2014) और डॉली की डोली (2015) जैसी प्रमुख फिल्मों में काम किया है।