Header Ads

6 साल की उम्र में ही दुनिया में छा गई थी ये लड़की! अब दिखने लगी ऐसी



फ्रेंच मॉडल थायलेन ब्लांड्यू एक बार फिर से चर्चा में हैं। जी हां, ये वही लड़की है, जिसने 6 साल की उम्र में ही मॉडलिंग की दुनिया में खलबली मचा दी थी। उस दौरान इन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की का खिताब दिया गया था। दस साल बाद थायलेन शनिवार को इटली के फैशन शो में वॉक करती नजर आईं तो देखते ही देखते मीडिया में छा गईं।6 साल की उम्र में पहली बार चली थीं रैंप पर...


आमतौर पर 6 साल की उम्र बच्चों के स्कूल जाने की होती है, लेकिन इसके उलट थायलेन ने इस उम्र में अपनी पहचान दुनिया भर में बना ली थी।


- थायलेन ने 6 साल की उम्र में पहली बार रैंप पर चलीं तो पूरी दुनिया उन्हें देखती ही रह गई।
- थायलेन पहली बार फ्रेंच डिजाइनर जीन पॉल ग्लॉटियर के फैशन शो में रैंप पर चलीं थी। वो उनके मॉडलिंग करियर की शुरुआत थी।


- उनकी खूबसूरती के चर्चे दुनिया भर में हुए और फ्रेंच मैग्जीन जेलोस ने उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की का खिताब दिया था।


- हालांकि, इसके चलते थायलेन के पैरेंट्स आलोचकों के निशाने पर भी रहे। कई लोगों ने पैरेंट्स पर कमेट किए कि वे एक बच्ची का बचपन अभी से बर्बाद कर रहे हैं।


- इसके बाद थायलेन ने 13 साल की उम्र में फ्रेंच मैग्जीन जेलोस के कवर पेज के लिये पोज दिया था। तब उन्होंन न्यू कैट मोस कह कर बुलाया गया था।


- फ्रेंच फुटबॉलर पेट्रिक ब्लांड्यू और टीवी प्रजेंटेटर वेरोनिका लोब्री की बेटी थायलेन अब 16 साल की हो चुकी हैं।


- थायलेन अब फ्रांस की सुपरमॉडल के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 16 लाख से अधिक फॉलोअर हैं।