इतनी गंदगी के बीच रह रहे थे लड़के, ब्वॉयज हॉस्टल के अंदर था ऐसा मंजर
क्या आप ब्वॉयज हॉस्टल चलाते हैं, या अापने अपना घर किराए पर दिया है? अगर हां, तो एक बार इन फोटोज को गौर से देख लीजिए।
ब्रिटेन की Notte Street में बने एक ब्वॉयज होस्टल की जब सफाई हुई तो सफाई करने वालों के होश उड़ गए।
सफाई कंपनी के ओनर रिचर्ड डायर ने सोशल मीडिया पर एक हॉस्टल के फोटोज शेयर करते हुए बताया कि लड़कों ने यहां किस तरह की गंदगी मचा कर रखी थी।उलटी, सड़ा हुआ खाना हर तरफ...
- मिस्टर डायर ने फोटोज शेयर करते हुए बताया कि यहां रह रहे लड़कों ने साल भर से घर के अंदर सफाई नहीं की थी
कहीं उलटी, कहीं सड़ता हुआ खाना, फफूंद लगे हुए बर्तन तो कहीं शराबी की बोतलें हर तरफ का मंजर हैरान करने वाला था। वहीं बैडरूम से लेकर बाथरूम तक भयानक बदबू से यहां खड़ा होना भी मुश्किल था।
डायर ने आगे बताया कि ऐसा मंजर सिर्फ इस हॉस्टल का नहीं है, बल्कि लड़कों को किराए पर दिए जाने वाले ज्यादातर घरों का ऐसा हाल होता है और उन्हें हर बार ऐसी परिस्थित से गुजरना होता है।


Post a Comment