Header Ads

12 साल की बेटी को मां ने कोठे पर बेचा, 24 की उम्र में वापस आई तो हुआ ये


एमपी के जबलपुर की रहने वाली एक 12 साल की लड़की को उसकी ही मां ने नागपुर के कोठे में बेच दिया। लड़की लगातार 12 साल तक शोषण का शिकार होती रही। शोषण सहते-सहते उसकी उम्र 24 साल हो गई।

एक दिन उसे जबलपुर में रहने वाला एक युवक मिला और अपनी आपबीती बताई। युवक ने लड़की के परिजनों को तलाश कर जानकारी दी। इसके बाद पुलिस की मदद से परिजनों ने उसे नागपुर से मुक्त कराया। ऐसी थी लड़की की खौफनाक दास्तान...

-नागपुर से वापस आई शिल्पा बदला हुआ नाम ने बताया कि उसके पिता की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। जब वह 12 साल की थी, उसकी मां उसे बस में बैठाकर नागपुर ले गई।

-मां ने उससे कहा कि यहां पर तेरी पढ़ाई-लिखाई हो जाएगी। इसके बाद उसे नहाने के लिए भेज दिया गया। जब वह नहाकर वापस आई तो उसकी मां गायब हो चुकी थी।

-इसके बाद वह उन लोगों के साथ रहने लगी। वह लोग ठीक नहीं थे। वह लोग नाबालिग लड़कियों को खरीदकर गलत काम में लगाते थे।

मां की हो चुकी है मौत

-बेटी को बेचने के बाद मां अपने पति को भी छोड़कर भाग गई। शिल्पा के परिजनों ने बताया कि उसकी मां की चार-पांच साल पहले मौत हो चुकी है।

-परिवार में अब उसके पिता के अलावा एक छोटा भाई है, जो मजदूरी करता है