Header Ads

20 दिन बाद मां जेल पहुंची तो रोने लगा राम रहीम, बोला-कैसे कटेंगे 20 साल


गुरमीत राम रहीम से रोहतक की सुनारियां जेल में मिलने पहुंची थी मां नसीब कौर। लगभग 50 मिनट चली दोनों की मुलाकात।

गुरमीत राम रहीम के जेल जाने के 20 दिन बाद गुरुवार को उसकी मां रोहतक की सुनारियां जेल में मिलने पहुंची। अपनी मां को देखते ही गुरमीत राम रहीम रोने लगा, वह आंख नहीं मिला सका। इंटरकाम पर बातचीत करते हुए राम रहीम नसीब कौर से बोला जेल में 20 साल कैसे कटेंगे।

इस पर नसीब कौर ने ढांढस बधाते हुए कहा कि जल्द ही हाईकोर्ट में केस लड़ेंगे। बेटे को रोता देख नसीब कौर भी रोने लगी...

- नसीब कौर 3 बजकर 10 मिनट पर सुनारियां जेल पंहुची। उनके साथ उनका ड्राइवर इकबाल सिंह था। जिस गाड़ी में वह आईं थी वह राजस्थान नंबर की थी। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली और पूरी वीडियोग्राफी करवाई गई। इसके बाद दोनों को पहचान पत्र दिए गए और अंदर जाने दिया गया।

- गुरमीत राम रहीम को मुलाकात कक्ष में लाया गया तो मां को देखकर उसकी आंख भर आई। बेटे को रोता देख नसीब कौर भी रोने लगी।

शीशे के आरपार देख पा रहे थे इंटरकाम से हुई बातचीत

- गुरमीत राम रहीम मां के गले लगकर रोना चाहता था लेकिन बीच में शीशा होने के कारण वे सिर्फ एक दूसरे को देख पा रहे थे। इंटरकाम से बातचीत हो रही थी। राम रहीम को आम कैदियों की तरह ही मिलवाया गया।

डेरे के बारे में पूछा राम रहीम ने

- हिमा- गुरमीत राम रहीम ने अपनी मां से डेरे के बारे में पूछा कि डेरा कैसा चल रहा है।

- नसीब कौर ने बताया कि सब ठीक है। पुलिस ने कुछ दिन पहले सर्च अभियान भी चलाया था।

- नसीब ने घर में सब लोगों के ठीक होने की बात भी कही।

खाने-पीने के सामान और कपड़ों से भरी थी कार

- नसीब कौर जिस कार में आई थी उसमें कई बैग व पॉलीथिन थे। इनमें फल, सूखे मेवे व दूसरे खाने का सामान भरा था।

- इसके साथ-साथ कपड़े भी थे। पुलिस व पैरामिलिट्री ने पूरी तलाशी के बाद इसे अंदर जाने दिया।