वाइफ के पीरियड्स के दौरान पुरुष करें यह 10 काम
पीरियड्स (Menstruation Periods) यानि मासिक के दौरान महिलाओं में कई शारीरिक और मानसिक परिवर्तन आते हैं। इस दौरान महिलाओं को अपने पुरुष पार्टनर से सहयोग और सिम्पैथी की उम्मीद रहती है और अगर यह सहयोग और सिम्पैथी मिल जाए तो महिलाओं की आधी तकलीफ कम हो जाती है।
पीरियड्स के दौरान क्या करें पुरुष ?
बॉंम्बे हॉस्पिटल की गायनोकोलॉजिस्ट डॉक्टर नीरजा पौराणिक का कहना है कि पुरुषों को महिलाओं के पीरियड्स को गंदगी या एब्नॉर्मल एक्टिविटी की तरह ट्रीट नहीं करना चाहिए।
महिलाओं को इस दौरान किचन में न जाने देना, खाने-पीने की चीजें न छूने देना जैसी बातों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।
पुरुषों को चाहिए कि अपनी फीमेल पार्टनर को कामकाज में हेल्प करें या फिर उसके मूड को समझते हुए डिस्टर्ब न करें।

Post a Comment