इंटरनेट पर स्टार बना ये लड़का, लड़कियां भी गा रही हैं इसके अश्लील गाने
ढिंचाक पूजा के बाद सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़के का गाना वायरल हो रहा है। गाने के बोल काफी भद्दे हैं जिसे लेकर कई लोग सोशल मीडिया पर आपत्ति जता चुके हैं। बता दें कि ये गाना ओमप्रकाश मिश्रा नाम के एक लड़के ने गया है। सोशल मीडिया पर लोग इसे ढिंचाक पूजा का भाई बता रहे हैं। लड़कियां भी इसके गाए हुए अश्लील गाने गा रहीं हैं। कौन है ओमप्रकाश मिश्रा...
ओमप्रकाश मिश्रा के इस गाने को अभी तक 3 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
- इस लड़के के गाने के बोल काफी अश्लील हैं। शुरुआती बोल कुछ इस तरह से हैं 'बोल ना आंटी आऊं क्या'।
- इसके बाद के बोल ऐसे हैं कि यहां लिखा नहीं जा सकता। बता दें कि हाल ही में दिल्ली के कनाट प्लेस में हजारों लोग इकट्ठा होकर इस गाने को जोर-जोर से गा रहे थे।
- खास बात ये कि इनमें से कोई भी इस अश्लील गाने का विरोध नहीं कर रहा था। इस दौरान वहां मौजूद लड़कियां भी तेज आवाज में ये गाना गा रही थीं।
- उधर, इस गाने के वायरल होने के बाद कई लोग इस गाने को बैन करने की मांग कर रहे हैं।
गाने के वीडियो में दिखने वाले और गाने वाले का नाम ओमप्रकाश मिश्रा बताया जा रहा है.
- वीडियो में एक पतला-दुबला सा लड़का चश्मा पहने है। उसके कान में बाली, हाथों में ब्रेसलेट और गले में चेन लटक रही है।
- पहले ही लुक में आपको समझ आ जाएगा कि ये कोई रैपर है। बताया जा रहा है कि इस गाने को साल 2015 में गाया गया था।
- करीब 2 साल तक ये यू ट्यूब पर एक कोने में पड़ा रहा। लेकिन फिर अचानक कुछ फेसबुक पेज ने ये गाना उठाया और फिर ये वायरल होने लगा।
- बताया जा रहा है कि 17 सितंबर को मुंबई में एक ऐसे ही आयोजन का वादा किया गया है जिसके बारे में कहा जा रहा है कि इसमें ओमप्रकाश मिश्रा खुद आएगा।
- बता दें यह गाना गाने वाले ओमप्रकाश रियलिटी शो इंडियन आइडल में भी आ चुका है, लेकिन उन्हें ऑडिशन के दौरान ही बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।
- हालांकि ओमप्रकाश मिश्रा कहां का रहने वाला है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
हाल ही में दिल्ली की रहने वाली ढिंचाक पूजा नाम की लड़की का एक गाना यू ट्यूब पर वायरल हुआ था।
- गाने के बोल थे 'सेल्फी मैंने ले ली आज'। गाने के बोल न तो खास थे, न ही सिंगर पूजा की।
- इसके बावजूद ये गाना काफी हिट हुआ और यू ट्यूब पर इसे 50 लाख से ज्यादा व्यूज मिले।
- ढिंचाक पूजा की तरह ही ओमप्रकाश मिश्रा का भी ये गाना वायरल हो रहा है जिसके बाद लोग ओमप्रकाश को ढिंचाक पूजा का भाई बता रहे हैं।

Post a Comment