RBI जल्द लाएगा 50 रुपए के नए नोट, पुराने नोट बंद नहीं होंगे
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) जल्द ही 50, रुपए के नए नोट जारी करेगा। आरबीआई ने शुक्रवार को इस बारे में नोटिफिकेशन जारी किया। वहीं, पुराने 50, रुपए के नोट भी चलते रहेंगे। बता दें कि पिछले साल नवंबर में नोटबंदी के बाद सरकार ने 500, और 2000, रुपए के नए नोट जारी किए थे। इस दौरान 1000, और 500, रुपए का पुराना नोट बंद कर दिया था। कैसा है नए नोट का फीचर्स...
आरबीआई के मुताबिक, इस नोट का कलर आसमानी (फ्लोरोसेंट ब्लू) है। नए नोट को महात्मा गांधी (नई) सीरीज के तहत जारी किया जाएगा, जिस पर आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर हैं।
नोट के फ्रंट:
- नोट पर देवनागरी में और अंग्रेजी में 50 रुपए लिखा है।
- नोट के ठीक बीच में महात्मा गांधी की फोटो है।
- माइक्रो लेटर में RBI, इंडिया और 50 रुपए लिखा है।
- सिक्युरिटी थ्रेड में 'भारत' और RBI है।
- नोट के दाईं तरफ अशोक का चिन्ह है।
- महात्मा गांधी का फोटो और इलेक्ट्रोटाइप (50) वाटरमार्क्स हैं।
नोट के पीछे की तरफ:
- नोट के बाईं तरफ प्रिटिंग का साल लिखा है।
- स्लोगन के साथ स्वच्छ भारत का लोगो है।
- लैंग्वेज पैनल है।
- हम्पी के रथ की फोटो है।
- देवनागरी में 50 लिखा है।


Post a Comment