कॉलसेंटर में वोदका पार्टी: रेड पड़ी तो यूं लिपट गईं लड़कियां
यूपी के नोएडा के कॉल सेंटर्स में पुलिस की छापेमारी जारी है। शुक्रवार शाम सेक्टर 27 के अट्टा मार्केट स्थित श्रीश्री पैलेस में चल रहे कॉल सेंटर में पुलिस ने छापामारी की। पुलिस की छापेमारी से कॉल सेंटर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। रेड के दौरान यहां काम करने वाली लड़कियां एक-दूसरे से लिपटकर मुंह छिपाने लगीं। पुलिस ने मौके से शराब की बोतलें, बीयर की कैन, सिगरेट के डिब्बे सहित अन्य सामान बरामद किया है।
पुलिस की मानें तो कॉल सेंटर में लड़के-लड़कियां दारू पार्टी कर रहे थे।
इससे पहले एसटीएफ ने गुरुवार शाम फर्जी इंश्योरेंस कंपनी के 6 कॉल सेंटर्स पर छापेमारी कर जालसाजी का भंडाफोड़ किया। मास्टरमाइंड कपिल त्यागी समेत 9 आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
- जानकारी के मुताबिक ये कॉल सेंटर फर्जी इंश्योरेंस बेचने का काम कर रहे थे। सेना के एक अधिकारी ने इनके खिलाफ फतेहपुर में एफआईआर दर्ज करवाई थी, जिसके बाद यूपी एसटीएफ ने ये कार्रवाई की।
- छापेमारी के दौरान एसटीएफ के ऑफिशियल्स को रिजर्व बैंक के गवर्नर के लेटर हेड मिले।
- आरोप है कि इन कॉल सेंटर की तरफ से लोगों को आरबीआई के नकली लेटर हेड पर बीमा संबंधित ट्रांजैक्शन और सर्टिफिकेट जारी किए जा रहे थे। इससे लोगों को किसी तरह का शक नहीं होता था।


Post a Comment