Header Ads

कपिल ने कैंसिल की अमिताभ के साथ शूटिंग, बीमारी नहीं, कुछ और थी वजह


कपिल शर्मा एक बार फिर अपने शो की शूटिंग कैंसिल किए जाने के कारण चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ एपिसोड की शूटिंग कैंसिल की। दरअसल, अमिताभ कपिल के साथ KBC स्पेशल एपिसोड शूट करना चाहते थे। लेकिन ऐन मौके पर कपिल को एपिसोड की शूटिंग कैंसिल करनी पड़ी। बीमारी नहीं, इस बार कारण कुछ और...

- खास बात यह है कि इस बार कपिल के शूट कैंसिल करने का कारण उनकी बीमारी नहीं, बल्कि कुछ और है।

- रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल ने एपिसोड की शूटिंग फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाइज (FWICE) की हड़ताल के चलते कैंसिल की।

- दरअसल FWICE ने प्रोड्यूसर्स गिल्ड को एक नोटिस देकर कहा था कि उनकी पगार बढ़ाई जाए, नहीं तो वे स्ट्राइक पर चले जाएंगे।

- जब मांग पूरी नहीं हुई तो स्पॉटब्वॉय से लेकर मेकअप मैन और लाइटमैन तक हड़ताल पर चले गए। मजबूरन कपिल को अमिताभ के आठ शो की शूटिंग कैंसिल करनी पड़ी।

- रिपोर्ट्स की मानें तो इस हड़ताल की वजह से 'पद्मावती', 'परमाणु' और आनंद एल राय की शाहरुख खान स्टारर अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग भी प्रभावित हुई है।

जब कपिल के शो पर 'गुस्सा' हो गए थे अमिताभ
- 2014 में जब कपिल 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' होस्ट कर रहे थे, तब अमिताभ बच्चन बोमन ईरानी के साथ 'भूतनाथ रिटर्न्स' के प्रमोशन के लिए वहां पहुंचे थे।

- इस दौरान अमिताभ राजू (चंदन प्रभाकर) से नाराज होकर सेट से वापस जाने लगते हैं। वे कपिल और उनकी टीम की काफी रिक्वेस्ट के बाद भी रुकना नहीं चाहते।

- हालांकि, इससे पहले की ऑडियंस इसे सीरियस लेती, खुलासा हो जाता है कि यह कपिल और अमिताभ द्वारा राजू पर किया गया प्रैंक था। हालांकि, प्रैंक से बेखबर चंदन बुरी तरह डर गए थे।