Header Ads

अगर इन खूबसूरत Photos को देख घबराता है मन, तो इस बीमारी के हैं शिकार


कई लोगों के लिए पानी के अंदर समय बिताना रिलैक्स होने जैसा होता है। लेकिन कुछ लोगों के लिए समुद्र और उसकी खूबसूरती, लहरों की आवाजें किसी डरावने सपने की तरह होती है।

अगर समुद्र और उसकी गहराइयों में मौजूद रहस्यों की तस्वीरें देख आपका भी मन विचलित होता है, तो आपको बता दें कि आप किसी ख़ास किस्म के फोबिया के शिकार हैं। गौर से देखें ये तस्वीरें और पता करें.

थलासोफोबिअ यानी खुले समुद्र और उसकी गहराइयों में छिपी चीजों का डर। दुनिया में कई लोग इस फोबिया का शिकार हैं। ऐसे लोग पानी और उसके अंदर मौजूद चीजों को देख बीमार महसूस करते हैं। ऐसे लोग वेकेशन पर समुद्र और पानी से दूर रहना चाहते हैं।

जिन तस्वीरों की खूबसूरती को नॉर्मल इंसान जी भर कर देखना चाहेगा, उन्हें इस फोबिया से ग्रसित इंसान एक नजर देखना भी पसंद नहीं करेगा। इस फोबिया से ग्रस्त इंसान को हमेशा ऐसा लगता है कि वो पानी में डूब जाएगा। या फिर समुद्र से कोई चीज निकल कर उसे अंदर डूबा देगी।

उदाहरण के लिए, एक नॉर्मल इंसान को समुद्र में दिख रहे ये टेंटेकल लहरों में हिल रहे सीवीड ही लगेंगे लेकिन फोबिया से ग्रस्त इंसान इन्हें देख डर जाएगा।