Header Ads

कुछ कहने से पहले फोटो को दोबारा देखें, ये हैं 10 जरा हटके फोटाग्राफ्स


कुछ तस्वीरें पहली नजर में चौंका देती हैं। उन्हें दोबारा और कई बार तिबारा-चौबारा भी देखना पड़ता है। तब जाकर समझ में आता है कि हम जैसा समझ बैठे, दरअसल वो वैसी नहीं हैं। ऐसा फोटो खींचने के एंगल, दूरी, कलर और टाइमिंग के कारण होता है। इसके चलते साधारण फोटोज भी खास बन जाती हैं। हम आपके लिए लाए हैं ऐसी ही 10 फोटो

-इन्हें समझने के लिए आपको एक से ज्यादा बार देखना पड़ेगा। हो सकता है कि इसके बावजूद फोटो की असलियत समझ में न आए। ऐसी स्थिति में आप फोटो के नीचे लिखा कैप्शन पढ़ सकते हैं।

-मिसाल के लिए, ऊपर की फोटो में ऐसा लग रहा है कि गोरी महिला की बगल में एक सांवली प्रेतनी खड़ी है या कोई महिला भूतनी होने की एक्टिंग कर रही है। ऐसा लग रहा है कि उसकी आंखों में काली पुतलियां नहीं हैं, पूरी आंख सफेद है।

-लेकिन वास्तव में ऐसी कोई बात नहीं है। यह सिर्फ टाइमिंग का मामला है। फोटो क्लिक होने के क्षण में सांवली महिला ने नीचे देखने के लिए सिर थोड़ा-सा झुकाया था। इससे उसकी पलकों के ऊपर लगा मेकअप उसकी आंखों की तरह दिखने लगा।