Header Ads

Jio फोन की इस फोटो से बढ़ गया कन्फ्यूजन, आपको मिलेगा कौन-सा




जियो फोन का एक फोटो वायरल हो रहा है। ऐसे में यूजर्स को इस बात का कन्फ्यूजन हो रहा है कि असली मॉडल कौन-सा है।

 रिलायंस जियो ने 21 जुलाई को एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में देश का सबसे सस्ता स्मार्ट 4G फीचर फोन लॉन्च किया था। इस फोन की कीमत 1500 रुपए है, जो 3 साल के बाद यूजर को रिफंड कर दी जाएगी।

हाईटेक फीचर्स वाले इस फोन का लुक काफी सिंपल है। हालांकि, इन दिनों जियो का एक अन्य फोन का फोटो वायरल हो रहा है। ऐसे में यूजर्स को इस बात का कन्फ्यूजन हो रहा है कि असली मॉडल कौन-सा है।

दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर जियो के नए फीचर फोन की इमेज वायरल हो रही है। इसमें बटन पोजिशन ठीक वैसी है जैसी लॉन्च होने वाले फोन में है। हालांकि, जब बात मॉडल की आती है तो ये अलग है और ज्यादा स्टाइलिश भी।

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि यूजर को कौन-सा फोन दिया जाएगा। यानी जब कंपनी 24 अगस्त से इसकी प्री-बुकिंग शुरू करेगी, तो डिलिवरी किस फोन की दी जाएगी।
कंपनी ने बताई सच्चाई :

वायरल हो रहे जियो फोन की फोटो जब हमने कंपनी को दिखाई तब उन्होंने बताया कि ये फोन जियो का ही है। ये उस वक्त का जब कंपनी टेस्टिंग कर रही थी। ये मॉडल कंपनी के एम्पलाई को टेस्टिंग के लिए दिया गया था।

हालांकि, ये फोन के सभी फीचर्स लॉन्च किए गए मॉडल में मिलेंगे। हालांकि, कंपनी ने फीचर्स की डिटेल अब तक सोशल नहीं की है। बता दें, कि फोन में 4G नेटवर्क के साथ दो कैमरा और जियो की ऑनलाइन सर्विस भी दी जाएगी।
पहले सामने आ चुकी हैं फेक फोटो :

रिलायंस जियो के फीचर फोन की लॉन्चिंग से पहले कई फोटो वायरल हुई थीं। कई वेबसाइट ने दावा किया था कि फोन का मॉडल ऐसा होगा।

 हालांकि, लॉन्चिंग के बाद ये दावे खोखले हो गए। ये फेक फोटो सामने आई थीं वो LYF की थीं। इनमें फोन का फ्रंट और बैक दोनों दिखाया गया था।